फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mayor Absent, Councillors Protest at Mathura Municipal Corporation Meeting Over Stalled Development Work

मथुरा नगर निगम में हंगामा: महापौर के बिना हुई बैठक, तो भड़क गए पार्षद; बोले- विकास के नाम पर सिर्फ दिखावा

Tue, 03 Nov 2026 02:35 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 03 Nov 2026 02:35 PM IST
सार

मथुरा नगर निगम की बोर्ड बैठक में महापौर विनोद अग्रवाल के शामिल नहीं होने पर पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। पार्षदों ने 2025 के लंबित विकास कार्यों का मुद्दा उठाते हुए सभी वार्डों में समान विकास कराने की मांग की।

विज्ञापन
Mayor Absent, Councillors Protest at Mathura Municipal Corporation Meeting Over Stalled Development Work
मथुरा नगर निगम में हंगामा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा नगर निगम की बोर्ड बैठक में महापौर विनोद अग्रवाल के शामिल नहीं होने पर पार्षदों ने नाराजगी जताते हुए जमकर हंगामा किया। पार्षदों ने बैठक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह बोर्ड बैठक है या फिर महज औपचारिकता निभाने के लिए सामान्य बैठक आयोजित की गई है। उनका कहना था कि जब शहर के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए, तब महापौर की अनुपस्थिति कई सवाल खड़े करती है।
विज्ञापन




बैठक में पार्षदों ने वार्डों में विकास कार्य न होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 के विकास कार्य अब तक अटके पड़े हैं। स्थिति यह है कि किसी भी वार्ड में अपेक्षा के अनुरूप विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। इसके चलते क्षेत्रीय जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और पार्षदों को भी जनता के सवालों का जवाब देना मुश्किल हो रहा है। पार्षदों ने सदन में मांग रखी कि सभी वार्डों के विकास के लिए प्रस्ताव पारित किए जाएं, ताकि हर क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्य हो सकें।
विज्ञापन


उनका कहना था कि केवल एक-दो वार्डों के प्रस्ताव पास कराकर विकास कार्य कराना उचित नहीं है। नगर निगम को सभी वार्डों के साथ समान व्यवहार करना चाहिए और लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराना चाहिए। महापौर की अनुपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता उपसभापति मुकेश सारस्वत ने की। इस दौरान नगर आयुक्त ओजस्वी राज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed