फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Three girls missing from Punjab found in Mumbai

पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी: मुंबई से मिली तीन नाबालिग लड़कियां, 10 अगस्त से थीं लापता; एक शख्स गिरफ्तार

Mon, 24 Aug 2026 07:19 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 24 Aug 2026 07:19 PM IST
सार

एसएचओ ने बताया कि मामले में गिरफ्तार आरोपी युवक को फरीदकोट लाने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। पूछताछ के आधार पर छात्राओं को मुंबई ले जाने की पूरी कहानी सामने आने की संभावना है।

विज्ञापन
Three girls missing from Punjab found in Mumbai
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदकोट शहर से करीब दो सप्ताह पहले 10 अगस्त 2026 से लापता हुई तीन नाबालिग छात्राओं को पुलिस ने मुंबई से ढूंढ निकाला है। पुलिस टीम छात्राओं को फरीदकोट लेकर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि तीनों छात्राएं फरीदकोट से दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची थीं। 
विज्ञापन




वहां उन्हे एक युवती मिली जोकि इन छात्राओं को अपने झांसे में लेकर मुंबई ले गई और बाद में उन्हें आशीष नामक एक व्यक्ति के पास छोड़ दिया। पुलिस ने आशीष को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। उसे ट्रांजिट रिमांड पर फरीदकोट लाया जा रहा है जबकि छात्राओं को दिल्ली से मुंबई ले जाने वाली युवती की तलाश जारी है।
विज्ञापन

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों को फरीदकोट लाकर पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि छात्राओं को मुंबई ले जाने के पीछे उनकी वास्तविक मंशा क्या थी। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम के पीछे किसी बड़े रैकेट की संलिप्तता की संभावना को भी जांच के दायरे में रख रही है। 

थाना सिटी-2 के एसएचओ अकलप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने ह्यूमन इंटेलिजेंस और तकनीकी जांच के आधार पर छात्राओं की मुंबई में लोकेशन का पता लगाया था। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों छात्राओं को सकुशल ढूंढ लिया।
 
एसएचओ ने बताया कि मामले में गिरफ्तार आरोपी युवक को फरीदकोट लाने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। पूछताछ के आधार पर छात्राओं को मुंबई ले जाने की पूरी कहानी सामने आने की संभावना है। पुलिस को इस घटनाक्रम में किसी बड़े गिरोह या रैकेट की भूमिका होने की भी आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed