फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Three murder in property dispute accused suicide

बटाला में बड़ी वारदात: युवक ने चाची और नाबालिग चचेरे भाई को गोली मारी, फिर दोस्त का कत्ल कर की आत्महत्या

Wed, 24 Jun 2026 09:08 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Wed, 24 Jun 2026 09:08 AM IST
सार

बटाला के गांव मुंडी कराल में विवाद के बाद एक युवक ने अपनी चाची और नाबालिग चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने अपने दोस्त को गोली से उड़ाया और फिर सुसाइड कर लिया।

विज्ञापन
Three murder in property dispute accused suicide
बटाला में तिहरा हत्याकांड - फोटो : संवाद

विस्तार

पुलिस जिला बटाला के अधीन आते थाना सेखवा के गांव मुंडी कराल में मंगलवार की देर रात को एक युवक ने अपनी चाची, नाबालिग चचेरे भाई और अपने ही दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


ट्रिपल मर्डर के बाद आरोपी युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल मामला किसी पारिवारिक झगड़े को लेकर बताया जा रहा है। पुलिस ने मंगलवार की रात करीब 1:30 बजे चारों शवों को अपने कब्जे में लेकर बटाला के सिविल अस्पताल में आगामी कार्रवाई के लिए भेज दिया है। क्षेत्र में इस खूनी संहार को लेकर दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर कर्मबीर सिंह के अनुसार मृतकों की पहचान हरदीप कौर निवासी गांव मुंडी कुराल, हरदीप कौर के बेटे हरअमृत सिंह, मनजोत सिंह निवासी मुंडी कराल और परगट सिंह के रूप में हुई है। डॉक्टर ने बताया कि मंगलवार की देर रात को चारों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

चाचा से पैसों की मांग करता था मनजोत

डीएसपी सिटी बटाला सुखइंदर सिंह ने बताया कि आरोपी मनजोत सिंह अपनी जमीन जायदाद बेच चुका था और जायदाद बेचने के बाद वह रोजाना अपने चाचा निशान सिंह और चाची हरदीप कौर से पैसों की मांग करता था और इस बात को लेकर वह अकसर उनसे लड़ता झगड़ता रहता था। 

मंगलवार की रात को मनजोत सिंह अपने दोस्त परगट सिंह के साथ अपने चाचा निशान सिंह के घर आया। उस समय निशान सिंह घर में मौजूद नहीं था। इसी दौरान उसने अपनी चाची हरदीप कौर अपने चचेरे भाई हरअमृत सिंह को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। 

घर आकर दोस्त को मारी गोली

इसके बाद मनजोत सिंह और परगट सिंह वापिस अपने घर चले गए जहां दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसी दौरान मनजोत ने परगट सिंह को भी गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने अपने घर की रसोई में जाकर पिस्तौल से अपने ही सिर में गोली मार कर अपना जीवन खत्म कर लिया। डीएसपी ने आगे बताया कि पुलिस ने घर को सील कर दिया है। मामला दर्ज करके आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं,फॉरेंसिक टीम भी छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed