सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Two Buses Collide on Jammu Pathankot Highway conductor Dies Several Injured

Punjab: जम्मू-पठानकोट हाईवे पर दो बसों में आमने-सामने टक्कर, मची चीख-पुकार; कंडक्टर की मौत, कई घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Fri, 20 Mar 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
सार

जम्मू-पठानकोट हाईवे पर वीरवार-शुक्रवार की रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां दो प्राइवेट बसों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बस के कंडक्टर की मौत हो गई, जबकि दोनों बसों में सवार कई यात्री घायल हुए हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बसों के परखच्चे उड़ गए।

Two Buses Collide on Jammu Pathankot Highway conductor Dies Several Injured
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर दो बसों की टक्कर में एक कंडक्टर की मौत हो गई है। जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं, जिनको पुलिस की मदद से प्राइवेट अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। हादसा वीरवार-शुक्रवार की रात को हुआ है। दोनों बसों में भीषण टक्कर के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। 

Trending Videos


पुलिस थाना सुजानपुर के इंस्पेक्टर मोहित टाक ने बताया कि दो बसें जम्मू-कश्मीर से मलिकपुर की तरफ आ रही थीं और माधोपुर निकट उनकी आपस में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बसों के परखच्चे उड़ गए और एक कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई यात्री घायल हो गए। जिनका प्राइवेट अस्पतालों में उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि गत रात्रि दो बजे के करीब बारिश होने की वजह से यह हादसा हुआ है। पुलिस जांच कर रही है कि हादसे के पीछे वजह क्या रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed