लुधियाना-फिरोजपुर हाइवे पर बड़ा हादसा: दो की मौत, पांच घायल, दोनों कारों के उड़े परखच्चे, मची चीख-पुकार
पंजाब के लुधियाना में दो कारों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। दोनो वाहनों में जोरदार टक्कर के बाद गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के हलवारा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। लुधियाना-फिरोजपुर राष्ट्रीय मार्ग पर गांव शेखूपुरा के पास दो कारों के बीच आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्विफ्ट और रिट्स कार के परखच्चे उड़ गए और वहां चीख-पुकार मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब दोनों कारों में टक्कर हुई तो दूर दूर तक धमाके की आवाज सुनाई दी। स्विफ्ट कार में सवार 5 लोगों में से 2 की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गाऊदीन उर्फ शफी (35) और सिराजू (30) के तौर पर हुई है। जबकि रिट्ज कार में सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार रिट्ज कार मोगा से लुधियाना जा रही थी। गांव शेखूपुरा के पास पिछला टायर फट गया, जिससे संतुलन बिगड़ जाने से डिवाइडर पार करके लुधियाना से मोगा जा रही स्विफ्ट कार से सीधे टकरा गई। रिट्ज कार में हर्षदीप सिंह और देवकरण सिंह निवासी खोसा रणधीर (मोगा) सवार थे। स्विफ्ट में चालक गाऊदीन उर्फ शफी, लालदीन, सिराजू, मामू सेन और शानू निवासी ताजपुर रोड लुधियाना गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद रिट्ज कार में आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया, जिससे कार सवार दोनों घायलों को बचा लिया गया।
सड़क सुरक्षा फोर्स (एसएसएफ)व ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज परमजीत सिंह और हवलदार सोहन सिंह ने घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकालने में मदद की और यातायात बहाल करवाया। मृतक गाऊदीन और सिराजू के परिवार में दोनों की पत्नियां दो-दो बेटे और एक-एक बेटी है। दाखा पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.