{"_id":"698d9dbdaacc67fdaf0f6e51","slug":"unemployment-rate-rises-in-punjab-19-3-of-people-under-29-are-unemployed-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बेरोजगारी दर बढ़ी: 29 साल तक के 19.3 फीसदी लोगों के पास नहीं काम, महिलाओं में बेरोजगारी दर कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बेरोजगारी दर बढ़ी: 29 साल तक के 19.3 फीसदी लोगों के पास नहीं काम, महिलाओं में बेरोजगारी दर कम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 12 Feb 2026 03:20 PM IST
विज्ञापन
सार
महिलाओं में बेरोजगारी दर में कमी आई है जबकि पुरुषों में पहले के मुकाबले दर में बढ़ोतरी हुई है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की आवधिक श्रमबल सर्वेक्षण तिमाही रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।
पंजाब में बेरोजगारी दर
- फोटो : एएनआई
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब के लोगों में बेरोजगारी दर बढ़ी है। 29 साल तक के लोगों में बेरोजगारी दर 19.3 फीसदी तक पहुंच गई है। महिलाओं में बेरोजगारी दर में कमी आई है जबकि पुरुषों में पहले के मुकाबले दर में बढ़ोतरी हुई है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की आवधिक श्रमबल सर्वेक्षण तिमाही रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।
रिपोर्ट के अनुसार सूबे में कामकाजी महिलाओं की संख्या बढ़ रही है। इस कारण 15 से 29 वर्ष की महिलाओं में अक्तूबर से दिसंबर तक बेरोजगारी दर कम होकर 28.4 फीसदी रह गई है जबकि जुलाई से सितंबर तक यह दर 30.4 फीसदी थी लेकिन पुरुषों में बेरोजगारी दर बढ़ने के कारण ओवरऑल बेरोजगारी दर में बढ़ोतरी हुई है। 29 वर्ष तक के पुरुषों में बेरोजगारी दर 15.7 से बढ़कर 16.7 फीसदी तक तक पहुंच गई है।
विशेषज्ञों के अनुसार, बेरोजगारी दर को कम करने के लिए पंजाब में रोजगार के अवसर पैदा करने की जरूरत है। कौशल विकास व व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
Trending Videos