सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Union Home Minister Amit Shah Punjab visit on March 14 huge rally in Moga

Punjab: 14 मार्च को पंजाब आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मोगा में भाजपा की बदलाव रैली को करेंगे संबोधित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 26 Feb 2026 11:07 AM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने अमित शाह के दाैरे के बारे में जानकारी दी। शर्मा ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पंजाब की जनता भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाएगी। 

Union Home Minister Amit Shah Punjab visit on March 14 huge rally in Moga
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ANI-वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी पंजाब 14 मार्च को मोगा में बदलाव रैली का आयोजन करेगी जिसे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे। यह घोषणा पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने की।

Trending Videos


शर्मा ने कहा कि पंजाब का हर वर्ग मौजूदा सरकार से त्रस्त है। 16 मार्च 2026 को आम आदमी पार्टी सरकार के चार वर्ष पूरे हो जाएंगे। इन चार वर्षों में चुनावी गारंटियां और वादे पूरे करना तो दूर, आप सरकार पंजाब में कानून का राज भी सुनिश्चित नहीं कर पाई। सत्ता में आने से पहले कही गई हर बात से मुकरते हुए सरकार ने यू-टर्न लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब में नशा और भ्रष्टाचार बेलगाम

शर्मा ने आरोप लगाया कि पंजाब में कानून-व्यवस्था बदहाल है और नशा व माइनिंग माफिया के साथ भ्रष्टाचार बेलगाम है। स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था चरमराई हुई है, कर्मचारियों को वेतन-पेंशन समय पर नहीं मिल रही। मुफ्त योजनाओं का बकाया न मिलने से बिजली बोर्ड और पंजाब रोडवेज भारी घाटे में हैं और महीनों से वेतन तक नहीं दे पा रहे। बेअदबी के दोषियों को सजा नहीं मिली, जबकि आप नेताओं पर ही माफिया से मिलीभगत के आरोप आप के नेता, सांसद और विधायक ही लगा रहे हैं। हर फसल पर एमएसपी देने का वादा पूरा करना तो दूर, पिछले चार वर्षों में केंद्र द्वारा गेहूं और धान के लिए भेजी जा रही एमएसपी में भी किसानों को कटौती झेलनी पड़ी। उन्होंने कहा कि व्यापारी टैक्स उगाही आतंक से त्रस्त है। शहरों, कस्बों व गांवों को जाने वाली और उनके अंदर की सड़कों की हालत खस्ता है।


शर्मा ने कहा कि पंजाब के हर गांव, कस्बे और शहर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं रोज हो रही हैं। कबड्डी खिलाड़ियों को सरेआम मौत के घाट उतारा जा रहा है। गैंगस्टर खुलेआम गोलियां चलाकर जिसे चाहें मार रहे हैं, और अब तो पुलिस थानों और एसएसपी कार्यालयों के बाहर भी बेखौफ वारदातें हो रही हैं।

शर्मा ने आरोप लगाया कि पंजाब में आतंकवाद को जड़ से खत्म करने वाली पंजाब पुलिस को राजनीतिक विरोधियों से बदला लेने में इतना व्यस्त कर दिया है कि पुलिस अपने ही थानों पर हो रहे ग्रेनेड हमलों को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। शर्मा ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पंजाब की जनता भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed