{"_id":"6a254d5051344f7fe208f40f","slug":"video-of-jalandhar-policeman-taking-bribe-goes-viral-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: नाके पर घूस लेता पुलिसकर्मी, वीडियो हुआ वायरल; एसएसपी ने लिया एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: नाके पर घूस लेता पुलिसकर्मी, वीडियो हुआ वायरल; एसएसपी ने लिया एक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 07 Jun 2026 04:22 PM IST
विज्ञापन
सार
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ट्रैफिक नाके पर मौजूद पुलिसकर्मी एक ट्रक को रोकता है और चालक से दस्तावेज दिखाने के लिए कहता है। इसी दौरान चालक पुलिसकर्मी को कुछ पैसे देता नजर आता है।
नाके पर घूस लेता पुलिकर्मी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब पुलिस की छवि पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो जालंधर के नूरमहल बाईपास से सामने आया है। यहां ट्रैफिक नाके पर तैनात एक पुलिसकर्मी कथित तौर पर ट्रक चालक से पैसे लेते हुए कैमरे में कैद हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता
Trending Videos
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ट्रैफिक नाके पर मौजूद पुलिसकर्मी एक ट्रक को रोकता है और चालक से दस्तावेज दिखाने के लिए कहता है। इसी दौरान चालक पुलिसकर्मी को कुछ पैसे देता नजर आता है। आरोप है कि पैसे लेने के बाद पुलिसकर्मी बैरिकेड हटाकर ट्रक को आगे जाने की अनुमति दे देता है। जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना ट्रक में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। बाद में ट्रक चालक ने वीडियो को वायरल कर दिया जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया से तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी ने लिया संज्ञान
एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। संबंधित ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन्स स्थानांतरित कर दिया गया है। इसके अलावा विभागीय जांच के आदेश जारी करते हुए यह जांच लखविंदर सिंह उप पुलिस अधीक्षक (डिटेक्टिव), जालंधर ग्रामीण को सौंपी गई है। वायरल वीडियो से संबंधित सभी तथ्यों एवं परिस्थितियों की जांच के दौरान गहनता से पड़ताल की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।