{"_id":"6a6338a01271beb4650d9129","slug":"woman-found-dead-at-hotel-in-kotkapura-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridkot: कोटकपूरा के होटल में महिला की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव; पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridkot: कोटकपूरा के होटल में महिला की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव; पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
Fri, 24 Jul 2026 03:34 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
Published by: Nivedita
Updated Fri, 24 Jul 2026 03:34 PM IST
सार
शुरुआती जांच में पुलिस को किसी तरह के संघर्ष या बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्राकृतिक मौत का प्रतीत हो रहा है और आशंका है कि महिला की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई हो सकती है।
विज्ञापन
इसी होटल में मिली थी लाश
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरीदकोट के कोटकपूरा शहर में मुक्तसर रोड स्थित एक होटल के कमरे में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गांव ढिलवां कलां निवासी राजप्रीत कौर के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राजप्रीत कौर अपने गांव के ही एक व्यक्ति के साथ, जिसके साथ उसके प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं, वीरवार रात होटल में ठहरी थी। शुक्रवार सुबह जब महिला कमरे में मृत अवस्था में मिली तो होटल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थाना सिटी कोटकपूरा के एसएचओ सुखविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शुरुआती जांच में पुलिस को किसी तरह के संघर्ष या बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्राकृतिक मौत का प्रतीत हो रहा है और आशंका है कि महिला की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई हो सकती है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मृतका बठिंडा जिले के गांव जीदा स्थित एक फैक्टरी में मजदूरी का काम करती थी। पुलिस अब महिला के साथ होटल में ठहरे व्यक्ति से भी पूछताछ कर रही है और घटनाक्रम से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है।