फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Young boy brutally beaten in Bathinda

बठिंडा में युवक की बेरहमी से पिटाई: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, लोह की रॉड मारकर तोड़ी दोनों टांगें

Wed, 19 Aug 2026 05:27 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 19 Aug 2026 05:27 PM IST
सार

बठिंडा में एक शख्स की लोहे की रॉड से बुरी तरह पिटाई गई। रॉड के वार से युवक की दोनों टांगें टूट गई हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Young boy brutally beaten in Bathinda
बठिंडा में युवक की बेरहमी से पिटाई - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बठिंडा जिले के गांव तंगराली में एक युवक की बेरहमी पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के बाद तलवंडी साबो पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल शख्स की पहचान सतवीर सिंह नाम से हुई है।

विज्ञापन




घायल सिविल अस्पताल में भर्ती 
युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। गांव तंगराली से जुड़े सूत्रों ने बताया कि करीब चार वर्ष पहले सतवीर अपने ही गांव की शादीशुदा महिला को अपने साथ भगाकर ले गया था। जिस के बाद महिला के परिजन एवं अन्य रिश्तेदार दोनों को ढूंढ रहे थे।
विज्ञापन


अस्पताल में चल रहा घायल का इलाज 
सूत्रों ने बताया कि बीते दिन बीते रोज मंगलवार गांव के नजदीक सतवीर किसी फैक्ट्री में काम करने के लिए आया हुआ था। वहां गांव के किसी व्यक्ति ने उसे देख लिया। जिस व्यक्ति ने सतवीर को देखा उसी ने ही आगे महिला के रिश्तेदारों को जाकर सूचना दे दी। सूचना के बाद महिला के नजदीकी रिश्तेदार फैक्ट्री के पास आए और जब सतवीर वहां से गुजरने लगा तो उन्होंने उस पर हमला करते हुए लोहे की रॉड से उसकी टांगों पर कई वार किए। महिला के रिश्तेदार सतवीर पर हमला कर रहे थे तो किसी ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तलवंडी साबो के डीएसपी जसजोत सिंह ने उक्त घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल घायल का सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। डीएसपी के अनुसार मामला आपसी रंजिश का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed