फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Arms smuggling racket busted in Faridkot Three arrested with 10 pistols

हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़: फरीदकोट में 10 पिस्टल समेत 2 तस्कर काबू, अमृतसर जेल से चलता था गिरोह

Thu, 17 Sep 2026 10:08 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट Published by: Nivedita Updated Thu, 17 Sep 2026 10:08 AM IST
सार

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अमृतसर जेल में बंद गिरोह का मुख्य सरगना दीप सिंह उर्फ दीपक पाकिस्तान में मौजूद तस्करों से ड्रोन के जरिए हथियार मंगवाता था। गिरफ्तार आरोपी इन हथियारों को फरीदकोट और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करने वाले थे

विज्ञापन
Arms smuggling racket busted in Faridkot Three arrested with 10 pistols
जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदकोट पुलिस के सीआईए स्टाफ ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमृतसर निवासी राजबीर सिंह उर्फ अमित और अमर सिंह उर्फ अमर के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 10 अवैध पिस्टल और 20 कारतूस बरामद किए हैं। 
विज्ञापन




एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस ने बताया कि 16 सितंबर को सीआईए स्टाफ की टीम कोटकपूरा रोड स्थित नहर पुल पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दो व्यक्ति हथियार लेकर तलवंडी भाई रोड स्थित केंद्रीय मॉडर्न जेल फरीदकोट के आसपास घूम रहे हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अमृतसर जेल में बंद गिरोह का मुख्य सरगना दीप सिंह उर्फ दीपक पाकिस्तान में मौजूद तस्करों से ड्रोन के जरिए हथियार मंगवाता था। गिरफ्तार आरोपी इन हथियारों को फरीदकोट और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करने वाले थे। एसएसपी के अनुसार, दीप सिंह के खिलाफ पहले भी थाना घरिंडा में आर्म्स एक्ट और नशा तस्करी का मामला दर्ज है। पुलिस मुख्य सरगना को प्रोडक्शन वारंट पर फरीदकोट लाने की तैयारी कर रही है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों और अंतरराष्ट्रीय संपर्कों की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed