फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Garhshankar Migrant worker strangles wife to death

गढ़शंकर में महिला की हत्या: प्रवासी मजदूर ने गला घोंट कर पत्नी को मारा, एक महीने पहले ही बच्चों के साथ आया था

Sat, 08 Aug 2026 08:45 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर Published by: Nivedita Updated Sat, 08 Aug 2026 08:45 AM IST
सार

मुंगेर, बिहार का सुनील कुमार अपनी पत्नी मुन्नी देवी और तीन बच्चों के साथ एक माह पहले ही गढ़शंकर आया था।  

विज्ञापन
Garhshankar Migrant worker strangles wife to death
Crime Demo - फोटो : Crime Demo

विस्तार

गढ़शंकर के गांव महिंदवाणी में हिमाचल प्रदेश से सटे इलाके में प्रवासी मजदूरों की झोंपड़ियों में एक तीस वर्षीय महिला की उसके पति ने गला घोंट कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। गढ़शंकर पुलिस ने मृतक महिला के पति पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में एक औद्योगिक ईकाई में काम करने वाले प्रवासी मजदूर हिमाचल प्रदेश से सटे गांव महिंदवाणी में झोपड़ियों में रहते हैं। इन झोपड़ियों में सुनील कुमार निवासी हरनाणार जिला मुंगेर, बिहार अपनी पत्नी मुन्नी देवी व बच्चों के साथ रहता था। गुरुवार रात सुनील कुमार ने अपनी पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी और फरार हो गया। सुचना मिलते ही पुलिस चौकी बीनेवाल के इंचार्ज एएसआई जसवीर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


सुनील कुमार अपनी पत्नी के साथ एक महीने पहले ही यहां आया था। उसके चार बच्चे हैं। तीन साथ रह रहे थे, एक बेटी वह अपने गांव छोड़ आया था। 

एसपी दलजीत सिंह खख ने बताया कि सुनील कुमार ने अपनी पत्नी की हत्या की है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों को सौंप दिया गया है। मृतक की बहन पिंकी देवी के बयान पर सुनील कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्या आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें बनाई गई है जो पंजाब व हिमाचल प्रदेश में दबिश दे रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed