{"_id":"69c9f0edbb375df2a80b302d","slug":"lawyer-son-of-bathinda-congress-leader-ends-life-shoots-himself-after-being-harassed-by-chandigarh-builder-2026-03-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा के वकील ने दी जान: चंडीगढ़ के बिल्डर्स से था परेशान, वीडियो बना खुद को गोली मारी; कांग्रेस नेता थे पिता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बठिंडा के वकील ने दी जान: चंडीगढ़ के बिल्डर्स से था परेशान, वीडियो बना खुद को गोली मारी; कांग्रेस नेता थे पिता
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Mon, 30 Mar 2026 09:11 AM IST
विज्ञापन
सार
बठिंडा के दिवंगत कांग्रेस नेता सुखराज सिंह नत्त के बेटे एडवोकेट दविंदर नत ने चंडीगढ़ के बिल्डर्स से परेशान होकर खुद को गोली मार ली।
मृतक
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
बठिंडा में कांग्रेस के दिवंगत नेता सुखराज सिंह नत्त के इकलौते बेटे और पेशे से एडवोकेट दविंदर पाल सिंह नत्त (32) ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
आत्महत्या से पहले उन्होंने 8 मिनट 45 सेकेंड का एक वीडियो रिकॉर्ड किया और एक पन्ने का सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें मोहाली-जीरकपुर के बिल्डर और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सुसाइड नोट व वीडियो को जांच में शामिल कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला करोड़ों रुपये के लेन-देन और कथित धोखाधड़ी से जुड़ा बताया जा रहा है।
Trending Videos
आत्महत्या से पहले उन्होंने 8 मिनट 45 सेकेंड का एक वीडियो रिकॉर्ड किया और एक पन्ने का सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें मोहाली-जीरकपुर के बिल्डर और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सुसाइड नोट व वीडियो को जांच में शामिल कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला करोड़ों रुपये के लेन-देन और कथित धोखाधड़ी से जुड़ा बताया जा रहा है।
करोड़ों फंसे, कर्ज और तनाव ने तोड़ दिया
वीडियो और सुसाइड नोट में दविंदर नत्त ने खुलासा किया कि उन्होंने मोहाली-जीरकपुर के बिल्डर बिंदरपाल मित्तल, प्रतीक मित्तल और भरत मित्तल को भारी रकम दी थी, जो वापस नहीं मिल रही थी। उन्होंने दावा किया कि उनके खुद के करीब 5.5 करोड़ रुपये फंसे हुए थे, जबकि दोस्तों और जान-पहचान वालों के भी 6-7 करोड़ रुपये उन्होंने निवेश करवाए थे। उन्होंने कहा कि अपनी जिंदगी की जमा पूंजी, पिता की जमीन बेचकर मिले पैसे, बीमा राशि और घर की बचत तक उन्होंने लगा दी, लेकिन अब पैसे लौटाने से इनकार किया जा रहा था। आर्थिक दबाव के साथ उन पर एसबीआई का करीब 80 लाख रुपये का कर्ज भी था, जिससे वे गहरे मानसिक तनाव में थे।नेताओं के दरवाजे खटखटाए, नहीं मिला इंसाफ
वीडियो में उन्होंने बताया कि न्याय के लिए कई नेताओं और मंत्रियों से गुहार लगाई, यहां तक कि कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी से भी संपर्क किया, लेकिन कहीं से राहत नहीं मिली। उन्होंने कहा कि हर संभव कोशिश के बावजूद उन्हें इंसाफ नहीं मिला और अंततः उन्होंने यह कदम उठाया।परिवार के नाम भावुक संदेश
अपने आखिरी वीडियो में दविंदर नत्त बेहद भावुक नजर आए। उन्होंने दिवंगत पिता से माफी मांगी और कहा कि वे उनका सपना पूरा नहीं कर सके। उन्होंने अपनी बुजुर्ग मां समेत बाकी परिवार का जिक्र करते हुए समाज और वकील समुदाय से परिवार का ख्याल रखने और उन्हें न्याय दिलाने की अपील की।पोस्टमार्टम न कराने की इच्छा, पुलिस ने निभाई प्रक्रिया
वीडियो में उन्होंने पोस्टमार्टम न कराने की अपील की थी, लेकिन पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।इलाके में शोक, लोगों में रोष
घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों और वकील समुदाय में भारी रोष है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। दविंदर नत्त अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पीछे बुजुर्ग मां, बीमार पत्नी और बहनें हैं।मामला दर्ज, जांच जारी
एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि मृतक की मां के बयानों के आधार पर थाना कैनाल कॉलोनी में सुसाइड नोट में नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और वीडियो व सुसाइड नोट के आधार पर आरोपियों की भूमिका की गहराई से पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन