सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   ward member dies due to electricity department negligence, bihar rohtas news

Bihar News: क्या बिजली कंपनी की लापरवाही से वार्ड सदस्य की हुई मौत? काफी देर तक खंभे पर लटका रहा शव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 30 Mar 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
सार

रोहतास के चेनारी प्रखंड में बिजली कंपनी की लापरवाही से वार्ड सदस्य सदानंद तिवारी की करंट लगने से मौत हो गई। बिजली के खंभे पर तार ठीक करने के दौरान अचानक करंट आने से यह हादसा हुआ।

ward member dies due to electricity department negligence, bihar rohtas news
मृतक सदानंद तिवारी का फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार

रोहतास जिले से रविवार की रात बिजली कंपनी की लापरवाही की एक दुखद तस्वीर सामने आई है। दरअसल, चेनारी प्रखंड के डिहरिया पंचायत अंतर्गत खैरा गांव के वार्ड सदस्य सदानंद तिवारी की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक खैरा गांव निवासी गोवर्धन तिवारी के पुत्र बताए जाते हैं और घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
Trending Videos


बिजली के खंभे पर मौत
घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि मृतक सदानंद तिवारी गांव के कुछ लोगों के साथ रविवार की रात करीब आठ बजे बिजली के खंभे पर तार ठीक करने गए थे। लाइट कटने के दौरान जब वे बिजली के खंभे पर चढ़ रहे थे, तभी अचानक तार में करंट आ गया और बिजली के खंभे पर हीं सदानंद की झुलसकर मौत हो गई। इस घटना के बाद उनके साथ गए लोग घटनास्थल से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी की लापरवाही उजागर
ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफार्मर एवं तार में आई खराबी को लेकर कई बार बिजली विभाग को सूचना दी गई थी, लेकिन बिजली विभाग के कर्मी जब नहीं आए तो गांव के हीं कुछ लोग खुद हीं तार दुरुस्त करने के लिए गए थे। ग्रामीणों का कहना है कि अगर बिजली कंपनी द्वारा समय से मरम्मती की गई होती, तो यह हादसा टल सकता था।

ये भी पढ़ें- Bihar: सीएम नीतीश के साथ सम्राट को देखते लगे 'गो बैक' के नारे, पटना विश्वविद्यालय के छात्रों ने किया हंगामा

घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम डीएसपी
घटना की सूचना मिलते हीं सदर अनुमंडल पदाधिकारी डॉ नेहा कुमारी, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वन दिलीप कुमार, चेनारी थानाध्यक्ष तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुँच गये। घटनास्थल पर हीं एसडीएम ने बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मियों को जमकर फटकार लगाई और कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जांच में जुटी पुलिस
वहीं, हादसे के बाद चेनारी थाने की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को खंभे से नीचे उतारा और अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। पुलिस मृतक के साथ गये लोगों की तलाश में जुटी हुई है, ताकि हादसे की सच्चाई सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed