{"_id":"69ca6d86791d40d5ee024d53","slug":"so-will-nitish-kumar-decide-bihar-next-cm-minister-santosh-statement-fuels-political-speculation-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो क्या नीतीश तय करेंगे...बिहार का अगला मुख्यमंत्री? मंत्री संतोष के बयान से सियासी अटकलें तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो क्या नीतीश तय करेंगे...बिहार का अगला मुख्यमंत्री? मंत्री संतोष के बयान से सियासी अटकलें तेज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
सार
सासाराम में गरीब चौपाल में मंत्री संतोष सुमन ने कहा नीतीश कुमार ने सदन से इस्तीफा दे दिया है। अब वह राज्यसभा जाएंगे। जो भी अगला सीएम बनेगा वह नीतीश के निर्देशन में ही बनेगा।
मंत्री संतोष सुमन बोले- 'नीतीश जैसा दूसरा नेता नहीं...वही तय करेंगे अगला चेहरा'
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एमएलसी पद से सोमवार को इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले वह राज्यसभा के लिए चुने जा चुके हैं, लेकिन अब तक बिहार का मुख्यमंत्री का कौन होगा। इस पर कुछ आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया है। मगर, मंत्री संतोष कुमार के बयान ने अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है।
दरअसल, सासाराम में आयोजित गरीब चौपाल कार्यक्रम में पहुंचे बिहार सरकार के लघु एवं जल संसाधन विभाग के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा जाएंगे और बिहार का अगला मुख्यमंत्री उन्हीं के निर्देशन में तय होगा।
नहीं मिलेगा दूसरा नीतीश
मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि नीतीश कुमार ने पिछले 20 वर्षों में बिहार के विकास के लिए जो काम किया है वह अतुलनीय है। उनके द्वारा किए गए कार्य आने वाली सरकार के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने नीतीश कुमार के निर्देशन में बहुत कुछ सीखा है और उनकी कार्यक्षमता से भी भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने साफ कहा कि कोई भी व्यक्ति दूसरा नीतीश कुमार नहीं बन सकता।
सुयोग्य होगा अगला मुख्यमंत्री
बिहार के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर मंत्री ने कहा कि समय ही सबसे बड़ा बलवान होता है। जो भी अगला मुख्यमंत्री बनेगा वह सुयोग्य होगा और सभी को साथ लेकर चलने वाला होगा। निशांत कुमार के मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। बिहार का अगला मुख्यमंत्री प्रदेश को सही दिशा में ले जाने वाला होगा।
ये भी पढ़ें- Bihar: सीएम नीतीश के साथ सम्राट को देखते लगे 'गो बैक' के नारे, पटना विश्वविद्यालय के छात्रों ने किया हंगामा
चौपाल के माध्यम से दूर करेंगे समस्याएं- मंत्री संतोष
मंत्री संतोष सुमन ने बताया कि गरीब चौपाल कार्यक्रम का मकसद उन गरीब और संसाधनहीन लोगों तक पहुंचना है जो अपनी समस्याएं लेकर खुद नहीं आ पाते। इस चौपाल के माध्यम से उनकी समस्याओं को सुनकर उन्हें दूर करने की कोशिश की जा रही है। यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित किया जाएगा।
Trending Videos