सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna University students protest during Nitish Kumar programme; raise slogans against Samrat Choudhary

Bihar: सीएम नीतीश के साथ सम्राट को देखते लगे 'गो बैक' के नारे, पटना विश्वविद्यालय के छात्रों ने किया हंगामा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Mon, 30 Mar 2026 03:58 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधान परिषद से इस्तीफा देने के बाद इधर सियासत गरमाई हुई है और उधर पटना विश्वविद्यालय में एक दूसरा ही दृश्य सामने आ गया। सीएम नीतीश के साथ सम्राट चौधरी भी पहुंचे थे। वहीं जमकर हंगामा होने लगा।

Patna University students protest during Nitish Kumar programme; raise slogans against Samrat Choudhary
छात्रों को रोकते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

विधान परिषद की सदस्यता से नीतीश कुमार के इस्तीफे के कुछ घंटे के बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार दोपहर मुख्यमंत्री को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ पटना विश्वविद्यालय पहुंचना था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी जैसे ही पहुंचे, जबरदस्त हंगामा शुरू हो गया। "सम्राट चौधरी गो बैक" के नारे से पटना विश्वविद्यालय परिसर गूंजने लगा। स्थिति इस तरह बेकाबू होती नजर आई कि सुरक्षाकर्मियों को मोर्चा संभालना पड़ा और मुख्यमंत्री समेत पूरे अमले को कुछ ही मिनट के अंदर वापस लौटना पड़ा।

Trending Videos


जिंदाबाद के नारों के बीच किस बात का विरोध?
बताया जा रहा कि सीएम नीतीश कुमार और दोनों डिप्टी सीएम की गाड़ी देखते ही कुछ छात्र पहले नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। इसी बीच कुछ छात्र सम्राट चौधरी के विरोध में नारेबाजी करने लगे। हालांकि पटना के डीएम और एसएसपी ने छात्रों को प्रदर्शन करने से रोक दिया और कार्यक्रम स्थल से दूर भेज दिया। लेकिन, इसके बावजूद छात्रों का हंगामा जारी रहा। छात्र संगठन आईसा के कार्यकर्ताओं ने तो सरकार के विरोध में नारेबाजी की। इनका कहना है पटना विश्वविद्यालय पर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही। भवन जर्जर हो चुके हैं। शिक्षक नहीं हैं। पढ़ाई नहीं हो रही है। इस पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Patna University students protest during Nitish Kumar programme; raise slogans against Samrat Choudhary
छात्रों को रोकते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की बदसलूकी से भड़का गुस्सा

इधर, छात्रों के प्रदर्शन के बीच ही सीएम नीतीश कुमार ने पटना विश्वविद्यालय के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक भवन का उद्घाटन किया। 147.29 करोड़ रुपये की लागत से बने इस आधुनिक भवन के उद्घाटन अवसर पर बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार भी मौजूद रहे। छात्रों का गुस्सा सम्राट के खिलाफ इस बात को लेकर भी था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आने पर पुलिसकर्मियों ने वहां मौजूद लड़कों के साथ बदसलूकी की। कार्यक्रम को देखने से रोका। छात्रों ने सीधे कहा कि सम्राट चौधरी की पुलिस ऐसा कर रही है। इस हंगामे के बीच शिक्षा मंत्री के खिलाफ भी नारेबाजी हुई और वामपंथी छात्रों ने बीच में मुख्यमंत्री के प्रति भी रोष का इजहार किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed