{"_id":"69ca35031bc6937c5b05e780","slug":"bihar-news-delhi-riots-accused-sharjeel-imam-left-for-delhi-today-before-his-parole-ends-gaya-news-c-1-1-noi1378-4106474-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 दिन की पैरोल समाप्त: दिल्ली दंगे का आरोपी शरजील इमाम बिहार से रवाना, भावुक हुए चाचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 दिन की पैरोल समाप्त: दिल्ली दंगे का आरोपी शरजील इमाम बिहार से रवाना, भावुक हुए चाचा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 03:10 PM IST
विज्ञापन
सार
दिल्ली दंगा आरोपी शरजील इमाम छोटे भाई के निकाह के लिए 10 दिन की अंतरिम जमानत पर गांव काको आए थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। वह 30 मार्च को जमानत खत्म होते ही दिल्ली रवाना हो गए।
शरजील इमाम की पैरोल समाप्त
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली दंगों से जुड़े मामले में तिहाड़ जेल में बंद में आरोपी शरजील इमाम सोमवार को अपनी अंतरिम जमानत की अवधि समाप्त होने से पहले दिल्ली के लिए रवाना हो गए। कोर्ट के निर्देशानुसार, उन्हें निर्धारित समय-सीमा के अंदर न्यायालय के समक्ष उपस्थित होना है।
10 दिन की अंतरिम जमानत पर घर आए थे शरजील इमाम
कोर्ट ने शरजील इमाम को उनके छोटे भाई के निकाह में शामिल होने के लिए 20 मार्च से 30 मार्च यानी 10 दिनों की अंतरिम जमानत दी थी। इस दौरान वह अपने पैतृक गांव काको में परिवार के साथ रहे। उनके गांव पहुंचने की सूचना लगते ही स्थानीय लोग एकत्रित हो गए।
शरजील ने मीडिया से बनाई दूरी
जमानत की शर्तों का पूरी तरह पालन करते हुए शरजील ने पूरे प्रवास के दौरान मीडिया से दूरी बनाएं रखी और कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया। पारिवारिक कार्यक्रम भी बेहद सादगी और सीमित दायरे में संपन्न हुआ। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोग शिष्टाचार मुलाकात के लिए पहुंचे।
परिवार के लिए कीमती रहा वक्त
छोटे भाई मुजम्मिल इमाम ने कहा कि बड़े भाई की मौजूदगी में शादी का संपन्न होना पूरे परिवार के लिए यादगार वक्त रहा। उन्होंने कोर्ट के प्रति आभार जताते हुए कहा कि लंबे समय बाद परिवार को एक साथ रहने का मौका मिला। इस दौरान शरजील ने अपनी बीमार मां की देखभाल भी की।
ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: सीएम आवास जाकर नीतीश कुमार का इस्तीफा लाया गया; किसने दी जानकारी? बिहार में ऐसा पहली बार
परिवार ने कोर्ट का आभार जताया
परिवार के सदस्य अरशर इमाम ने कहा कि उनका परिवार न्यायपालिका में पूरा विश्वास रखता है और सभी कानूनी प्रक्रियाओं का सम्मान करता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मामले में जल्द न्याय मिलेगा। फिलहाल 30 मार्च को अंतरिम जमानत की अवधि समाप्त होने के साथ ही शरजील इमाम दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन