{"_id":"69ca66e2c76d64fd47018d74","slug":"the-discovery-of-the-decapitated-body-of-a-60-year-old-woman-in-lohi-bichhiya-police-station-area-created-a-sensation-rewa-news-c-1-1-noi1337-4106789-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rewa News: 60 वर्षीय महिला की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, अब सिर की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewa News: 60 वर्षीय महिला की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, अब सिर की तलाश में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रीवा ब्यूरो Updated Mon, 30 Mar 2026 06:31 PM IST
Link Copied
रीवा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लोही गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब 60 वर्षीय महिला की सिर कटी लाश बरामद हुई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
मृतका की पहचान लीला पटेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला का शव बिना सिर के मिला है, जबकि सिर अभी तक बरामद नहीं हो सका है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगातार सर्चिंग कर रही है और ग्रामीणों से पूछताछ भी की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि बिछिया थाना क्षेत्र के लोही गांव में महिला का सिर कटा शव मिला है। सिर की तलाश जारी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है। फिलहाल इस रहस्यमयी घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।