{"_id":"69ca24fe330c6054120746bb","slug":"video-holy-week-begins-on-palm-sunday-prayers-resound-in-churches-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पाम संडे से पवित्र सप्ताह शुरू, गिरजाघरों में गूंजी प्रार्थना; खजूर की डालियों संग निकले श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पाम संडे से पवित्र सप्ताह शुरू, गिरजाघरों में गूंजी प्रार्थना; खजूर की डालियों संग निकले श्रद्धालु
ईसाई पंचांग के अनुसार सबसे पवित्र सप्ताह की शुरुआत रविवार को खजूर इतवार (पाम संडे) के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई। इस अवसर पर विभिन्न गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं, आराधना कार्यक्रम और जुलूस आयोजित किए गए। इनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। प्रभु यीशु मसीह के यरूशलेम में विजयी प्रवेश की स्मृति में खजूर इतवार (पाम संडे) पर आगरा मसीह समाज कमेटी की ओर से रविवार को निष्कलंक गर्भागमन गिरजाघर वजीरपुरा मार्ग से भव्य जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा से हुआ। फादर राजन दास, फादर मिरांडा और फादर शाजी की गायक मंडली ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। प्रार्थना सभा में महाधर्माध्यक्ष आर्च बिशप डॉ. राफी मंजलि ने कहा कि यह पर्व प्रेम, विनम्रता और समर्पण का संदेश देता है। रेवरेन्ड अनिल बी लाल ने विशेष प्रार्थना कर देश में सुख-शांति और भाईचारे की कामना की। इसके बाद निष्कलंक गर्भगमन गिरजाघर से जुलूस निकाला गया। जुलूस में श्रद्धालु खजूर की डालियां लेकर प्रभु यीशु की स्तुति गान करते हुए शामिल हुए। प्रतापपुरा स्थित सेंट मेरी चर्च में भी विशेष प्रार्थना सभा हुई। फादर जॉन ने बाइबल पाठ किया। इस अवसर पर पल्ली पुरोहित फादर जोसेफ डाबरे, फादर संतोष डीसा, फादर अजय और फादर विंसेंट ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। क्रिश्चियन समाज सेवा सोसायटी के अध्यक्ष डेनिस सिल्वेरा ने बताया कि पाम संडे के साथ पवित्र सप्ताह की शुरुआत हो गई है, जिसका समापन ईस्टर पर्व पर प्रभु यीशु के पुनरुत्थान के उत्सव के साथ होगा। इस मौके पर प्रो. एसपी सिंह, डॉ. अमित नेल्सन सिंह, डॉ. हणोक मैसी, अलेक्जेंडर इमैनुएल, डॉ. नवीन पुशोंग, लॉरेंस मसीह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।