{"_id":"6a520b3e9711a29dff0f02d4","slug":"snake-rescuer-bitten-thrice-by-cobra-still-managed-to-reach-hospital-2026-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल दहला देगा VIDEO: काले नाग ने तीन बार डसा, फिर भी न मानी हार; छह फीट लंबे कोबरा को ऐसे किया कंटनेर में बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल दहला देगा VIDEO: काले नाग ने तीन बार डसा, फिर भी न मानी हार; छह फीट लंबे कोबरा को ऐसे किया कंटनेर में बंद
Sat, 11 Jul 2026 02:52 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:52 PM IST
सार
एटा के अलीगंज में छह फीट लंबे स्पेक्टिकल कोबरा का रेस्क्यू करने के दौरान सर्प मित्र अजब सिंह शाक्य को सांप ने तीन बार डस लिया। इसके बावजूद उन्होंने पहले कोबरा को सुरक्षित कंटेनर में बंद किया और फिर खुद अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया।
विज्ञापन
रेस्क्यू करती सर्प मित्र
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के अलीगंज क्षेत्र के गांव नदराला में एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया, जिसने हर किसी को हैरत में डाल दिया। छह फीट लंबे स्पेक्टिकल कोबरा का रेस्क्यू करने पहुंचे सर्प मित्र अजब सिंह शाक्य की जान खतरे में पड़ गई। काले नाग ने उन पर तीन बार हमला कर डस लिया। दर्द और खतरे के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। सबसे पहले कोबरा को सुरक्षित कंटेनर में बंद किया। फिर उसी कंटेनर को साथ लेकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पहुंच गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें - UP: आंखों की रोशनी होने लगी कम, तो तनाव में आ गया एयरफोर्स का जवान; इसलिए दे दी जान
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: आंखों की रोशनी होने लगी कम, तो तनाव में आ गया एयरफोर्स का जवान; इसलिए दे दी जान
विज्ञापन
थाना अलीगंज के ग्राम नदराला निवासी जुबैर ने सूचना दी कि उनके निर्माणाधीन मकान के रसोईघर में एक बड़ा कोबरा घुस आया है। मकान की शटरिंग हटाने के दौरान तेज फु-फकार सुनाई देने पर परिवार में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पिछले पांच वर्षों से सर्पों का रेस्क्यू कर रहे 34 वर्षीय अजब सिंह शाक्य मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद उन्होंने छह फीट लंबे स्पेक्टेकल कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया।, लेकिन जब वह उसे कंटेनर में बंद कर ढक्कन लगा रहे थे, तभी कोबरा ने अचानक पलटवार कर दिया।
ये भी पढ़ें - भाजपा नेता की थाने में पिटाई: सिफारिश करने पहुंचे थे, एक गलती पड़ गई भारी; दरोगा ने जमीन पर गिराकर पीटा
ये भी पढ़ें - भाजपा नेता की थाने में पिटाई: सिफारिश करने पहुंचे थे, एक गलती पड़ गई भारी; दरोगा ने जमीन पर गिराकर पीटा
दस्ताने पहने होने के बावजूद उसने हाथ में तीन जगह डस लिया। सर्पदंश के बाद भी अजब सिंह ने घबराने के बजाय पहले कोबरा को पूरी तरह सुरक्षित कंटेनर में बंद किया। इसके बाद वह तत्काल रात करीब आठ बजे सीएचसी अलीगंज पहुंचे। कंटेनर में बंद जिंदा कोबरा को देखकर अस्पताल में मौजूद मरीजों और तीमारदारों की भीड़ उमड़ पड़ी।
ये भी पढ़ें - UP: 'नरपिशाच पर नरमी बरती तो...' कोर्ट ने सुनाई सजा-ए-मौत, मासूम आरव का कातिल जड़ने लगा खुद के चेहरे पर थप्पड़
ये भी पढ़ें - UP: 'नरपिशाच पर नरमी बरती तो...' कोर्ट ने सुनाई सजा-ए-मौत, मासूम आरव का कातिल जड़ने लगा खुद के चेहरे पर थप्पड़
चिकित्साधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि अजब सिंह को तुरंत एंटी स्नेक वेनम एएसवी इंजेक्शन लगाया गया और चिकित्सकीय निगरानी में भर्ती किया गया। समय पर इलाज मिलने से उनकी हालत अब खतरे से बाहर और स्थिर है।
ये भी पढ़ें - UP: साली के साथ ससुराल में जीजा ने की ऐसी हरकत, मच गया बवाल; बेबस पत्नी भी न कर सकी विरोध
ये भी पढ़ें - UP: साली के साथ ससुराल में जीजा ने की ऐसी हरकत, मच गया बवाल; बेबस पत्नी भी न कर सकी विरोध
अजब सिंह ने बताया कि स्पेक्टेकल कोबरा भारत के सबसे जहरीले सांपों में शामिल है। इसके जहर में मौजूद न्यूरोटॉक्सिन तंत्रिका तंत्र पर तेजी से असर करता है और समय पर इलाज न मिले तो यह जानलेवा साबित हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप निकलने पर खुद पकड़ने का प्रयास न करें, बल्कि प्रशिक्षित रेस्क्यूअर या वन विभाग को सूचना दें।
ये भी पढ़ें - UP: क्या फिरोजाबाद के तत्कालीन डीएम ने मांगा था आई-फोन, भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप; अदालत में 28 जुलाई को सुनवाई
ये भी पढ़ें - UP: क्या फिरोजाबाद के तत्कालीन डीएम ने मांगा था आई-फोन, भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप; अदालत में 28 जुलाई को सुनवाई