फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Young woman in Hapur drinks acid mistaking it for water

युवती ने पानी समझ पिया तेजाब! VIDEO: सराफ ने दुकान से मंगवाई सीलबंद ठंडी बोतल, पीते ही छटपटाने लगी लड़की

Sat, 11 Jul 2026 02:48 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: Akash Dubey Updated Sat, 11 Jul 2026 02:48 PM IST
सार

अर्जुन नगर में जेवर खरीदने गई रिया को सराफ ने पानी की जगह तेजाब दे दिया। दो घूंट पीते ही उसकी हालत बिगड़ गई। रिया को मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Young woman in Hapur drinks acid mistaking it for water
पानी समझ युवती ने पिया तेजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अर्जुन नगर में एक सराफ की दुकान पर जेवर खरीदने गई युवती को दुकानदार ने पानी की जगह तेजाब या पानी जैसा कुछ अन्य केमिकल दे दिया। दो घूंट पीते ही युवती की हालत बिगड़ गई। युवती को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, मोहल्ला अर्जुननगर निवासी रिया पुत्री राकेश शुक्रवार शाम अपनी अपनी मां अंजना राघव के साथ मोहल्ले में ही एक सराफ की दुकान पर कुछ जेवर खरीदने के लिए गई थी। इस दौरान उसने प्यास लगने पर सराफ से पानी मांगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सराफ ने पड़ोस में रहने वाले एक किशोर से पास की दुकान से बोतलबंद पानी लाने के लिए कहा। किशोर पास के ही एक जनरल स्टोर से पानी की बोतल ले आया। लेकिन युवती ने जैसे ही बोतल से पानी समझकर दो घूंट पिए तो वह कुछ और निकला। युवती की तुरंत ही हालत खराब हो गई।

विज्ञापन

युवती ने दुकान से बाहर निकलते ही उल्टियां शुरू कर दीं। इसके बाद रिया को गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीओ अनीता चौहान का कहना है कि मामले की एक सीसीटीवी फुटेज भी प्राप्त हुई है। जिसमें युवती पानी की जगह इस तेजाब या केमिकल को पीती नजर आ रही है। सराफ, दुकानदार और पानी की बोतल लाने वाले किशोर से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

मां ने बताया सील बंद थी, ठंडी बोतल--
मामला जितना सामान्य लग रहा है, उतना है नहीं। दरअसल, मां अंजना ने बताया कि सराफ के बोतल मंगाने पर पड़ोस का युवक बिल्कुल ठंडी और सीलबंद बोतल लेकर आया था। सील खोलने के बाद सराफ अनुज ने पहले उन्हें बोतल पीने को दी, लेकिन अधिक ठंडी होने के कारण उन्होंने उस बोतल को अपनी बेटी को दे दिया।

बाद में बोतल के पानी को फर्स पर डाला गया तो उसमें से तेजाब जैसी गंध और हरकत होती मिली। पुलिस के अनुसार बोतल एक पानी की कंपनी की नामी कंपनी की बताई जा रही है। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी प्राप्त हुई है, इसकी गहनता से जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed