{"_id":"699d2178308ec695db0de58f","slug":"man-arrested-for-murdering-aunt-in-garhshanker-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व एएसआई की पत्नी की हत्या का मामला: भतीजे ने ही किया था कत्ल, शक था-चाची के काले जादू से बिगड़ रहे थे काम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पूर्व एएसआई की पत्नी की हत्या का मामला: भतीजे ने ही किया था कत्ल, शक था-चाची के काले जादू से बिगड़ रहे थे काम
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 24 Feb 2026 09:26 AM IST
विज्ञापन
सार
आरोपी हिमाचल प्रदेश के गांव गोंदपुर में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाता था। उसके पिता की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। उसे संदेह था कि महिंदवाणी निवासी उसकी चाची रचना ने उसके घर में काला जादू किया था जिसके कारण उसके पिता की मौत हुई थी
हत्या (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
विस्तार
गढ़शंकर पुलिस ने गांव महिंदवाणी में सात फरवरी को पंजाब पुलिस के सेवानिवृत्त एएसआई शाम लाल की 60 वर्षीय पत्नी हत्या की गुत्थी को सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके भतीजे राकेश कुमार को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी से हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्तौल, तीन कारतूस, एक दातर और एक बाइक बरामद की है। आरोपी को संदेह था कि उसके पिता की मौत उसकी चाची द्वारा काला जादू करने से हुई थी। साथ ही काले जादू के कारण ही उसकी दुकान का काम भी नहीं चल रहा था।
डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख ने बताया कि 7 फरवरी को महिंदवाणी गांव में हुई हत्या के आरोपी राकेश कुमार को 22 फरवरी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। खख ने बताया कि 7 फरवरी को सेवानिवृत्त एएसआई शाम लाल की पत्नी 60 वर्षीय रचना देवी सुबह 5:30 बजे गांव में ही धार्मिक स्थल से माथा टेककर लौट रही थी। रास्ते में बाइक सवार ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। इस संबंध में गढ़शंकर पुलिस स्टेशन में मामला जांच शुरू की गई थी। डीएसपी ने बताया कि विभिन्न टीमों ने हत्या की गुत्थी सुलझाई।
पूछताछ के दौरान आरोपी राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह हिमाचल प्रदेश के गांव गोंदपुर में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाता था। उसके पिता की कुछ समय पहले मौत हो गई थी।
उसे संदेह था कि महिंदवाणी निवासी उसकी चाची रचना ने उसके घर में काला जादू किया था जिसके कारण उसके पिता की मौत हुई थी और उसकी दुकान का काम भी नहीं चल रहा था। इसके चलते उसने अपनी चाची की तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।
Trending Videos