{"_id":"699d3e731a9ed985590ce63f","slug":"three-minor-girls-including-two-sisters-go-missing-under-suspicious-circumstances-jalandhar-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: दो सगी बहनों सहित तीन नाबालिग लड़कियां संदिग्ध हालात में लापता, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jalandhar: दो सगी बहनों सहित तीन नाबालिग लड़कियां संदिग्ध हालात में लापता, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:32 AM IST
विज्ञापन
सार
लापता लड़कियों में 12 और 13 साल की दो सगी बहनें शामिल हैं, जो चौथी और पांचवीं कक्षा में पढ़ती हैं, जबकि तीसरी 16 वर्षीय उनकी सहेली बताई जा रही है। परिजनों को उस समय घटना की जानकारी मिली, जब वे काम से लौटे और घर पर कोई भी मौजूद नहीं था।
missing
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जालंधर के सुंदर नगर इलाके में एक ही क्वार्टर में रहने वाली तीन नाबालिग लड़कियां रहस्यमय परिस्थितियों में घर से लापता हो गईं।
Trending Videos
लापता लड़कियों में 12 और 13 साल की दो सगी बहनें शामिल हैं, जो चौथी और पांचवीं कक्षा में पढ़ती हैं, जबकि तीसरी 16 वर्षीय उनकी सहेली बताई जा रही है। परिजनों को उस समय घटना की जानकारी मिली, जब वे काम से लौटे और घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। आसपास काफी तलाश के बावजूद बच्चियों का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस और एसीपी नॉर्थ अशोक मीणा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एसीपी ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद टीम ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें तीनों लड़कियां दोपहर करीब डेढ़ बजे घर से बाहर जाती हुई नजर आईं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और बच्चियों की तलाश के लिए हर संभव कार्रवाई की जा रही है।