{"_id":"699d76b11c093d3c560b7cf6","slug":"man-dragged-wife-from-bathroom-filmed-video-ludhiana-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी के बेटे की घिनौनी करतूत: पत्नी को बाथरूम से खींचकर बनाया न्यूड वीडियो, अमानवीय प्रताड़ना दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कारोबारी के बेटे की घिनौनी करतूत: पत्नी को बाथरूम से खींचकर बनाया न्यूड वीडियो, अमानवीय प्रताड़ना दी
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 24 Feb 2026 03:30 PM IST
विज्ञापन
सार
पीड़िता के अनुसार उसकी शादी तीन साल पहले सन व्यू इलाके के प्रसिद्ध कारोबारी गुलशन बावा के बेटे राहुल बावा के साथ हुई थी। शुरुआती बातचीत में ससुराल पक्ष ने कहा था कि उन्हें ''कुछ नहीं चाहिए'', लेकिन रोका सेरेमनी होते ही उनकी नीयत बदल गई।
महिला
- फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
विस्तार
लुधियाना में एक रसूखदार कारोबारी परिवार की बहू ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। मॉडल टाउन एक्सटेंशन निवासी महिला का आरोप है कि उसके पति ने न केवल दहेज के लिए उसे परेशान किया, बल्कि बाथरूम से जबरन बाहर खींचकर उसका न्यूड वीडियो बना लिया। इसी वीडियो के जरिए आरोपी पति उसे ब्लैकमेल करता रहा और उसे अमानवीय व्यवहार करने पर मजबूर किया।
पीड़िता ने परिजनों के जरिए इसकी शिकायत पुलिस के आलाधिकारियों के पास की। पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए गए। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर महानगर की पॉश कालोनी इलाके में रहने वाले पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर राहुल बावा, उसके पिता गुलशन बावा और मां मंजू बावा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना सराभा नगर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
आरोप है कि शादी के वक्त ससुराल पक्ष ने ऑडी क्यू-8 कार की मांग रखी, जिसे पीड़िता के पिता ने पूरा किया। इसके अलावा शादी में सोने और डायमंड के कीमती सेट भी दिए गए। रिश्तेदारों की ओर से भी भारी मात्रा में जेवरात भेंट किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद ससुराल वालों का लालच कम नहीं हुआ।
महिला ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि एक दिन जब वह बाथरूम में नहा रही थी, तो उसका पति जबरन उसे बाहर खींच लाया और उसका न्यूड वीडियो बना लिया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद आरोपी पति उस वीडियो को वायरल करने का डर दिखाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा।
परेशान होकर महिला अपने मायके पहुंची और 18 फरवरी को पुलिस अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पति, सास और ससुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर गुलजिंदर पाल सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending Videos
पीड़िता ने परिजनों के जरिए इसकी शिकायत पुलिस के आलाधिकारियों के पास की। पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए गए। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर महानगर की पॉश कालोनी इलाके में रहने वाले पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर राहुल बावा, उसके पिता गुलशन बावा और मां मंजू बावा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना सराभा नगर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ नहीं चाहिए कहकर तय हुई थी शादी, रोका होते ही शुरू हुई फरमाइशें
पीड़िता के अनुसार उसकी शादी तीन साल पहले सन व्यू इलाके के प्रसिद्ध कारोबारी गुलशन बावा के बेटे राहुल बावा के साथ हुई थी। शुरुआती बातचीत में ससुराल पक्ष ने कहा था कि उन्हें ''कुछ नहीं चाहिए'', लेकिन रोका सेरेमनी होते ही उनकी नीयत बदल गई। महिला के परिवार ने उनकी हर मांग पूरी की, जिसमें आलीशान रोका सेरेमनी और महंगे उपहार शामिल थे।आरोप है कि शादी के वक्त ससुराल पक्ष ने ऑडी क्यू-8 कार की मांग रखी, जिसे पीड़िता के पिता ने पूरा किया। इसके अलावा शादी में सोने और डायमंड के कीमती सेट भी दिए गए। रिश्तेदारों की ओर से भी भारी मात्रा में जेवरात भेंट किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद ससुराल वालों का लालच कम नहीं हुआ।
महिला ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि एक दिन जब वह बाथरूम में नहा रही थी, तो उसका पति जबरन उसे बाहर खींच लाया और उसका न्यूड वीडियो बना लिया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद आरोपी पति उस वीडियो को वायरल करने का डर दिखाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा।
ऐसे हुआ खुलासा
पीड़िता का आरोप है कि पति उसे जमीन पर नाक रगड़ने जैसी शर्मनाक हरकतें करने के लिए मजबूर करता था और इसी दबाव में उसने अपने पिता से प्रॉपर्टी के कागजों पर हस्ताक्षर भी करवा लिए। बेवफाई का खुलासा तब हुआ जब आरोपी पति मनाली घूमने गया था। वहां पीड़िता के भाई ने उसे किसी दूसरी लड़की के साथ देख लिया और उसका पीछा किया। जब भाई ने इसकी जानकारी अपनी बहन को दी और पति के घर लौटने पर महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया।परेशान होकर महिला अपने मायके पहुंची और 18 फरवरी को पुलिस अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पति, सास और ससुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर गुलजिंदर पाल सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।