फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Wanted accused in attempted murder case nabbed in encounter; shot in the leg.

Mahendragarh-Narnaul News: हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली

Wed, 19 Aug 2026 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Wanted accused in attempted murder case nabbed in encounter; shot in the leg.
महेंद्रगढ़। सीआईए महेंद्रगढ़ ने मंगलवार तड़के मुठभेड़ में वांछित आरोपी सोमवीर को गिरफ्तार कर लिया है। बाघोत निवासी सोमवीर हत्या के प्रयास सहित छह मामलों में वांछित था। भालखी की ढाणी के पास हुई मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी। पुलिस उसे इलाज के लिए कनीना अस्पताल ले गई जहां से चिकित्सकों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके से एक पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन



अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फैजल खान ने बताया कि बाघोत निवासी सोमवीर के खिलाफ मारपीट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित छह मामले दर्ज हैं। इन मामलों में उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। उन्होंने दावा किया कि सोमवार रात सीआईए टीम शहर के सतनाली मोड़ पर रात्रि गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि सोमवीर गांव भालखी में घूम रहा है। उसके पास अवैध हथियार होने और किसी वारदात को अंजाम देने की आशंका भी थी।
विज्ञापन


टीम ने मौके पर दबिश दी। सोमवीर बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक पर दौंगड़ा की ओर जा रहा था और भालखी की ढाणी के पास घूमता मिला। पुलिस टीम को देखकर उसने अवैध पिस्तौल से फायरिंग कर दी। आरोपी ने पुलिस पर दो राउंड फायर किए। इनमें से एक गोली पुलिस वाहन के साइड ग्लास पर लगी जबकि दूसरी गोली सीआईए प्रभारी उज्ज्वल के पास से निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में दो राउंड जवाबी फायर किए। पुलिस के दूसरे फायर में गोली सोमवीर के पैर में लगी जिससे वह झाड़ियों में जा गिरा। इसके बाद सीआईए टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।


बाघोत के सरपंच पर किया था हमला
आरोपी सोमवीर के खिलाफ वर्ष 2024 में एक, वर्ष 2025 में दो और वर्ष 2026 में तीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से तीन मुकदमे थाना सिटी कनीना और तीन मुकदमे थाना सदर कनीना में दर्ज हैं। इनमें मुख्य मामला 25 जून को स्टेडियम में टहलने गए बाघोत के सरपंच राजेंद्र पर जानलेवा हमला करने का है। इस मामले में सोमवीर मुख्य आरोपी है और उसके अलावा नौ अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद से सोमवीर पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed