फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Employees burn minister's effigy in Mahendragarh.

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में कर्मचारियों ने फूंका मंत्री का पुतला

Wed, 19 Aug 2026 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Employees burn minister's effigy in Mahendragarh.
महेंद्रगढ़/कनीना। नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 14वें दिन भी जारी रही। महेंद्रगढ़ में कर्मचारियों ने बालाजी चौक पर शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल का पुतला फूंका। महिलाओं ने पुतले पर चप्पल मारकर रोष जताया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हड़ताल तीन दिन और बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


सुबह साढ़े 10 बजे कर्मचारियों ने नगर पालिका कार्यालय में नारेबाजी की। इसके बाद बैनर लेकर बालाजी चौक पहुंचे। सफाई कर्मचारी प्रधान पूर्ण कुमार ने बताया कि सरकार मांगें मानने के बजाय कर्मचारियों को बहला रही है। राज्य स्तरीय बैठक के बाद हड़ताल बढ़ाने का निर्णय लिया गया। दमकल कर्मचारी और पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी भी समर्थन देने पहुंचे।
विज्ञापन


कनीना नगर पालिका कर्मचारी संघ की काम छोड़ हड़ताल भी जारी रही। अध्यक्षता इकाई प्रधान अनिल कुमार ने की। भिवानी नगर निगम से जिला प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम व शेर सिंह सहित कर्मचारी नेता समर्थन देने पहुंचे। इस दौरान इकाई सचिव सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, उपप्रधान योगेश कुमार, कुलदीप कुमार, प्रदीप कुमार, रतनलाल, नरेंद्र, पवन, राजेश, कर्मवीर सहित अनेक सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed