फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sewerage line project to be completed in two packages; tender

Mahendragarh-Narnaul News: सीवरेज लाइन योजना दो पैकेज में होगी पूरी, 20.51 करोड़ का टेंडर जारी

Wed, 19 Aug 2026 02:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Sewerage line project to be completed in two packages; tender
महेंद्रगढ़। शहर में जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से दो पैकेज में सीवर लाइन का प्रोजेक्ट पूरा किया जाएगा। इसमें एक फेज तकनीकी और दूसरा एडमिन का एस्टीमेट है। पहले चरण में 20.51 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि शहर में वर्तमान में सीवर व्यवस्था खराब है और मुख्य रूप से बालाजी चौक, सब्जी मंडी, कॉलेज रोड व मोहल्ला महायचान में सीवर ओवरफ्लो रहते हैं। लाइनों का साइज छोटा है और वे जल्दी अवरुद्ध भी हो जाती हैं। ऐसे में बारिश का पानी भी इनमें से बाहर नहीं निकल पाता और मैनहोल के जरिये सड़कों पर आ जाता है। अब इसका समाधान करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से 20.51 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है। इसके लिए तैयारी भी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


इस प्रकार बनाए गए दो पैकेज
विभाग की ओर से भेजे गए 22.45 करोड़ रुपये के प्रस्ताव में से 20.51 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ है। इनमें से पहला पैकेज 7.54 करोड़ रुपये का है, जबकि दूसरा पैकेज 7.66 करोड़ रुपये का है। अब दोनों पैकेज के लिए टेंडर लगा दिए गए हैं। इच्छुक एजेंसियां टेंडर भरेंगी और बाद में उन्हें खोलकर अलॉट करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्थानों पर डाली जाएगी नई सीवर लाइन

विभाग की ओर से शहर में 12,700 मीटर लंबी नई सीवर लाइन डाली जाएगी। शहर की रामविहार कॉलोनी, शिव कॉलोनी, जय कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी आदि में नई सीवर लाइन डाली जाएगी। इसके साथ ही कुछ अन्य कॉलोनियों की पहचान की जाएगी, जिनमें सीवरेज लाइन शेष है। वहां भी यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

तुलाराम चौक से मुख्य लाइन का होगा जीर्णोद्धार

शहर में तुलाराम चौक से मसानी चौक तक मुख्य सीवरेज लाइन का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इस लाइन के अंदर एक लेयर डाली जाएगी और इसकी क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसके बाद लीकेज आदि की समस्या नहीं होगी और पानी भी उचित तरीके से शहर से बाहर पहुंचेगा।


वर्जन:

सीवरेज लाइन के दो पैकेज बनाए गए हैं। इनमें एक 7.54 करोड़ और दूसरा 7.66 करोड़ रुपये का है। दोनों के टेंडर लगाए गए हैं। इससे नई सीवरेज लाइन डाली जाएगी और कॉलोनीवासियों को जलभराव से राहत मिलेगी। इनके अलावा मुख्य लाइन का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा।

- अमित जैन, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed