{"_id":"6a84c38d39769be8ba0d9415","slug":"tractor-falls-into-a-gorge-after-colliding-with-a-pickup-truck-bilari-news-c-307-1-smbd1005-107323-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पिकअप से टकराने के बाद खाई में गिरा ट्रैक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पिकअप से टकराने के बाद खाई में गिरा ट्रैक्टर
Wed, 19 Aug 2026 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनाठेर। लापरवाही एक बार फिर भारी पड़ गई। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे नसीरपुर एचपी पेट्रोल पंप कट पर बिना देखे अचानक ट्रैक्टर मोड़ने से एक बड़ा हादसा हो गया। संभल से मुरादाबाद की ओर आ रही तेज रफ्तार पिकअप ट्रैक्टर में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर उछलकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा गनीमत ये रही कि किसी की जान की हानि नहीं हुई। मामला मैनाठेर थाना क्षेत्र का है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एचपी पेट्रोल पंप की तरफ से आ रहा ट्रैक्टर चालक बिना आगे-पीछे देखे ही अपना ट्रैक्टर सीधे मुख्य रोड की तरफ मोड़ दिया। इसी दौरान संभल की ओर से आ रही पिकअप को ट्रैक्टर अचानक सामने आ गया। पिकअप चालक ने ब्रेक लगाने की काफी कोशिश की लेकिन रफ्तार और कम दूरी के चलते गाड़ी रुक नहीं पाई और सीधे ट्रैक्टर में जा लगी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर सड़क से नीचे उतरकर रोड किनारे बनी खाई में जा गिरा और पेड़ों से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। पिकअप का अगला हिस्सा भी बुरी तरह टूट गया। हादसे की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने कहा कि नसीरपुर कट पर आए दिन ऐसे हादसे होते हैं। लोग बिना इंडिकेटर और बिना देखे ही वाहन मोड़ देते हैं, जिससे पीछे से आने वाले वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। लोगों ने प्रशासन से यहां पर चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।