फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uncle murders niece for the sake of honor; body recovered from the fields.

Bareilly News: आन की खातिर चाचा ने की भतीजी की हत्या, खेत से निकाला गया शव

Wed, 19 Aug 2026 02:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 19 Aug 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Uncle murders niece for the sake of honor; body recovered from the fields.
राजपुर कलां। थाना अलीगंज इलाके के गांव हाफिजगंज में आन की खातिर चाचा ने भतीजी की हत्या कर दी। सूत्र बताते हैं कि हिरासत में लिए गए चाचा ने हत्या की बात स्वीकार की है। परिवार के अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। फिलहाल शव को चाचा की ही निशानदेही पर खेत में गड्ढा खोदकर निकाल लिया गया है।
विज्ञापन

गांव हाफिजगंज निवासी ग्रामीण प्रेमपाल की 16 साल की बेटी लता का शव मंगलवार दोपहर बाद नायब तहसीलदार दीप्ती पाल और फॉरेंसिक यूनिट प्रभारी सुमेर सिंह की देखरेख में खेत की खोदाई कराकर निकाल लिया गया।
विज्ञापन

खोदाई के दौरान टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट व अन्य साक्ष्य भी जुटाए हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमाॅर्टम के लिए बरेली भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि बुधवार को पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed