फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four accused arrested in an encounter cattle and weapons recovered in Bareilly

Bareilly News: मुठभेड़ में चार आरोपी गिरफ्तार, गोली लगने से दो घायल, मौके से गोवंश और हथियार बरामद

Tue, 18 Aug 2026 11:36 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 18 Aug 2026 11:36 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested in an encounter cattle and weapons recovered in Bareilly
पुलिस की गिरफ्त में घायल आरोपी - फोटो : पुलिस विभाग
बरेली में पुलिस ने मंगलवार तड़के मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मौके से गोवंशीय पशु और उसे कटाने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन




यह कार्रवाई बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर की गई। पुलिस टीम ने परसोना नहर के पास दबिश दी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जुनैद, राशिद, नसीम और मोहम्मद फजर के रूप में हुई है। राशिद और नसीम मुठभेड़ में घायल हुए हैं। पूछताछ में पता चला कि गोवंशीय पशु शाकिर खान नाम के शख्स ने उपलब्ध कराया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली में बारिश बनी आफत: शाही क्षेत्र में मकान गिरने से चार लोग घायल, रामनगर ब्लॉक और पीएचसी में भरा पानी
विज्ञापन
विज्ञापन


फरार आरोपी की तलाश जारी
सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक अन्य आरोपी मोहम्मद कासिम कुरैशी मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। शाकिर के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed