फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two youths from Bareilly traveling in a tempo died after being hit by an ambulance in Budaun

बदायूं में भीषण हादसा: एंबुलेंस की टक्कर से टेंपो सवार दो युवकों की मौत, गर्भवती समेत तीन घायल

Tue, 18 Aug 2026 10:26 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 18 Aug 2026 10:26 AM IST
सार

बदायूं-मुरादाबाद हाईवे पर दहेमी गांव के पास मंगलवार सुबह निजी एंबुलेंस ने टेंपो को टक्कर मार दी, जिससे दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक महिला गर्भवती है। 
 

विज्ञापन
Two youths from Bareilly traveling in a tempo died after being hit by an ambulance in Budaun
घटनास्थल पर पलटी पड़ी एंबुलेंस और क्षतिग्रस्त टेंपो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बदायूं-मुरादाबाद हाईवे पर दहेमी गांव के पास मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। दादीजी रसोई के सामने निजी एंबुलेंस की टक्कर से टेंपो सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं शामिल हैं। हालत गंभीर होने पर दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज से रेफर किया गया है। हादसे के बाद एंबुलेंस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन

Two youths from Bareilly traveling in a tempo died after being hit by an ambulance in Budaun
अस्पताल के बाहर जुटे लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी के मुताबिक, बरेली के बहेड़ी निवासी अफसाना अपने मायके वजीरगंज आई थीं। मंगलवार सुबह वह अपने देवर यूनुस (19 वर्ष), सवीना और बेटे आवान के साथ बहेड़ी वापस जाने के लिए ट्रेन पकड़ने स्टेशन जा रही थीं। सभी लोग टेंपो में सवार थे। दहेमी गांव के पास पहुंचने पर पीछे से आ रही निजी एंबुलेंस ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टेंपो पलट गया और चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Two youths from Bareilly traveling in a tempo died after being hit by an ambulance in Budaun
घटनास्थल पर जुटे लोग और जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो महिलाओं की हालत गंभीर 
आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। हादसे में बहेड़ी निवासी यूनुस और एक अन्य युवक (अज्ञात) की मौत हो गई। टेंपो सवार होमगार्ड रामकुमार निवासी वजीरगंज समेत तीन लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत में दो महिलाओं को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन

Two youths from Bareilly traveling in a tempo died after being hit by an ambulance in Budaun
यूनुस फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बताया जा रहा है कि अफसाना पांच माह की गर्भवती भी है। हादसे की सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया। टेंपो चालक का भी पता नहीं चल सका है। पुलिस दोनों चालकों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed