फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bhind road accident Eight laborers of Lakhimpur Kheri killed

भिंड सड़क हादसा: लखीमपुर खीरी के आठ मजदूरों की मौत, परिवारों में कोहराम; सीएम योगी ने जताया दुख

Tue, 18 Aug 2026 12:11 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 18 Aug 2026 12:11 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में हुए भीषण सड़क हादसे ने लखीमपुर खीरी के आठ परिवारों की दुनिया उजाड़ दी। इन परिवारों के लोग रोजी-रोटी के लिए मध्य प्रदेश गए थे, लेकिन वहां से लौटते वक्त आठ लोग काल के गाल में समा गए। 

विज्ञापन
Bhind road accident Eight laborers of Lakhimpur Kheri killed
मृतकों के गांव पहुंचे स्थानीय अफसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मध्य प्रदेश के भिंड में सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में लखीमपुर खीरी जिले के आठ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 23 मजदूर घायल हो गए। हादसा नेशनल हाईवे-719 पर गोहद क्षेत्र के छीमका गांव के पास उस समय हुआ, जब मजदूरों से भरी पिकअप और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के मजदूर ग्वालियर-डबरा क्षेत्र में धान रोपाई का काम पूरा कर अपने गांव लौट रहे थे। मृतकों में मोहम्मदी और पसगवां क्षेत्र के मजदूर शामिल हैं। मृतकों की पहचान उपदेश पुत्र मोहन, अमर सिंह पुत्र वंशीधर, सुखदेव पुत्र कंचन, रजनीश पुत्र कंचनलाल (सभी निवासी बेला परसिया, थाना मोहम्मदी), गुड्डू पुत्र प्रहलाद पासी निवासी किशनपुर अजीत, थाना पसगवां तथा सुभाष पुत्र कमलेश निवासी हरना नेवली, थाना मोहम्मदी के रूप में हुई है। अन्य दो मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ेंबदायूं में भीषण हादसा: एंबुलेंस की टक्कर से टेंपो सवार दो युवकों की मौत, गर्भवती समेत तीन घायल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों के परिवार को सहायता राशि का एलान 
घायलों को तत्काल भिंड के गोहद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल मजदूरों को ग्वालियर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही लखीमपुर खीरी के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के परिजन भिंड रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed