{"_id":"6a834b75b0f6beb885057a45","slug":"more-than-three-lakh-devotees-performed-jalabhishek-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-182633-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तीन लाख से अधिक भक्तों ने किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तीन लाख से अधिक भक्तों ने किया जलाभिषेक
Mon, 17 Aug 2026 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
गोला में सावन के तीसरे सोमवार भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते श्रद्धालु। :संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। सावन के तीसरे सोमवार पर छोटी काशी हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठी। श्रद्धालुओं के विशाल जनसमूह में शिव आस्था के विविध रूप देखने को मिले। प्रशासन ने करीब तीन लाख श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक किया जाने का अनुमान जताया है।
तीसरे सोमवार के लिए रविवार की रात एक बजे प्रशासन ने मंदिर कमेटी की सहमति से जलाभिषेक शुरू कराया गया। वहीं, रविवार की रात करीब 11 बजे डीएम अंजनी कुमार सिंह और एसपी डॉ ख्याति गर्ग के साथ पहुंचे एडीजी प्रवीण कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू एवं जिला प्रशासन से सावन के संबंध में जानकारी ली।
तीसरे सोमवार भी बंद रहे तीर्थ पर आने-जाने के रास्तेः तीसरे सोमवार को भी स्थानीय लोगों की दुश्वारियां और अधिक बढ़ गईं। मुख्य मार्गों, मुख्य चौराहों, तिराहों और नगर सीमा पर बैरिकेडिंग के साथ के साथ मोहल्लों के गली-कूचों के रास्तों को भी बंद कर दिया गया। प्रशासन ने तीर्थ पर आने-जाने के सभी रास्ते बंद कराकर पुलिस का पहरा बैठा दिया। इससे तीर्थ परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। पंडा-पुरोहितों के घाट सूने पड़े रहे। श्रद्धालु दान पुण्य के लिए तीर्थ घाट पर नहीं पहुंच पाए। ः सावन के तीसरे सोमवार भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने आए कांवड़ियों, शिवभक्तों का स्वागत विधायक अमन गिरि और नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने पुष्प वर्षा कर किया। वहीं, विधान परिषद याचिका समिति के सभापति अशोक अग्रवाल ने अपने परिजनों के साथ भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए।