फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Youth attacked with a *banka* and an iron rod due to a feud.

Lakhimpur Kheri News: रंजिश में युवक पर बांका और लोहे की रॉड से हमला

Mon, 17 Aug 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 17 Aug 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Youth attacked with a *banka* and an iron rod due to a feud.
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र में मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ईसानगर थाना क्षेत्र के सरैया मजरा हसनापुर निवासी मोहित कुमार ने धौरहरा कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका भाई शोभित दीक्षित 14 अगस्त को राजस्व संबंधी काम से तहसील आया था। घर लौटते समय ग्रिंटपुरवा के पास जय और आयुष निवासी ग्रिंटपुरवा ने दो अज्ञात लोगों के साथ उसे रोक लिया।रंजिश को लेकर शोभित पर बांका और लोहे की रॉड से कई वार किए। हमले में उसका सिर फट गया और पैर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

दूसरे मामले में कस्बे के पठान वार्ड निवासी सुरैया ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 14 अगस्त की रात करीब आठ बजे उसके पति लईक, सास सटल्ला, सलमा और सानिया ने उसे बिना किसी कारण लाठी-डंडों से पीटा।
विज्ञापन

सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दोनों की विवेचना उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह को सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed