{"_id":"6a834ba9d101b36c690986a2","slug":"accused-father-arrested-with-shovel-sent-to-jail-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-182660-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: फावड़े के साथ हत्यारोपी पिता गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: फावड़े के साथ हत्यारोपी पिता गिरफ्तार, भेजा जेल
Mon, 17 Aug 2026 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निघासन। कोतवाली क्षेत्र के गांव पुरैना में शनिवार शाम खाना खाने को लेकर हुए विवाद में बेटे रोशनलाल की फावड़े से प्रहार कर हत्या करने के आरोपी पिता लालता प्रसाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद किया है।
रविवार को पोस्टमाॅर्टम के बाद रोशनलाल का शव घर पहुंचा, जहां परिजन ने अंतिम संस्कार कर दिया। पुरैना गांव निवासी लालता प्रसाद का शनिवार शाम खाना खाने के दौरान बहू मौसमी से रोटी को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि बहू को गाली देने से रोशनलाल ने पिता को मना किया। इसी बात को लेकर पिता-पुत्र में कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर लालता प्रसाद ने फावड़े से रोशनलाल के सिर पर वार कर दिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। रविवार को पोस्टमाॅर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया। सीओ शिवम कुमार ने बताया कि मामले में नामजद हत्यारोपी लालता प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया।