फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   House collapses due to rain and waterlogging in government premises in Bareilly

बरेली में बारिश बनी आफत: शाही क्षेत्र में मकान गिरने से चार लोग घायल, रामनगर ब्लॉक और पीएचसी में भरा पानी

Tue, 18 Aug 2026 11:18 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 18 Aug 2026 11:18 AM IST
सार

बरेली में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से सोमवार को दिन में रिमझिम तो रात में तेज बारिश हुई। बारिश के कारण शाही थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में एक मकान गिर गया। इससे चार लोग घायल हो गए। वहीं, बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे आवागमन में लोगों को दिक्कत हुई। 

विज्ञापन
House collapses due to rain and waterlogging in government premises in Bareilly
गांव औरंगाबाद में गिरा मकान, रामनगर ब्लॉक में भरा पानी - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली जिले में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण बारिश का दौर जारी है। सोमवार रात शाही थाना क्षेत्र के औरंगाबाद गांव में एक मकान ढह गया, जिससे परिवार के चार लोग घायल हो गए। हालांकि, किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। बारिश के कारण आंवला क्षेत्र के रामनगर में ब्लॉक कार्यालय और स्वास्थ्य केंद्र परिसर में भी जलभराव हो गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


सोमवार रात हुई तेज बारिश के कारण औरंगाबाद गांव में प्रेमवती का मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय प्रेमवती (50), उनका बेटा सुमित (16) और बेटियां संध्या (18) व मीरा (20) मलबे में दब गए। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने मलबे में दबे चारों लोगों को बाहर निकाला। प्रेमवती ने बताया कि उनके पति सोहनलाल रात की ड्यूटी पर बिलासपुर स्थित बोतल फैक्टरी गए हुए थे।
विज्ञापन


मकान ढहने से हुआ काफी नुकसान
मकान के मलबे में एक गाय, भैंस, मोटरसाइकिल और घर का पूरा सामान दब गया, जिससे परिवार को काफी नुकसान हुआ है। इस हादसे के बाद परिवार के सामने रहने और खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है। तहसीलदार मीरगंज आशीष कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिल गई है। राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया है। नुकसान की रिपोर्ट मिलने के बाद मुआवजे के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी परिसरों में जलभराव
आंवला क्षेत्र के रामनगर में विकासखंड कार्यालय और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बारिश का पानी भर गया। इससे लोगों और कर्मचारियों को आने-जाने में परेशानी हुई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर अंदर तक पानी भर गया था। मंगलवार सुबह अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और तीमारदारों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह समस्या बार-बार आती है। लोगों ने प्रशासन से पानी की निकासी के लिए स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।

मौसम का हाल और पूर्वानुमान
रविवार देर रात से ही तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हुई थी। सोमवार को न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। मंगलवार सुबह भी रुक-रुककर रिमझिम बारिश होती रही। 

मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के अनुसार, मंगलवार को बारिश के बाद शहर में उच्च वायुदाब का क्षेत्र बनेगा। इससे अगले दो दिनों तक आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी। हालांकि, 19 और 20 अगस्त को मानसून कमजोर होने से धूप और उमस परेशान कर सकती है। 21 अगस्त से एक और पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी होगा, जिसके चलते जिले में फिर से झमाझम बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed