फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   young man committed suicide by hanging himself in Bareilly

Bareilly News: युवक ने वीडियो बनाया, फिर फंदा लगाकर दी जान, पत्नी से विवाद के बाद उठाया कदम

Tue, 18 Aug 2026 07:01 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 18 Aug 2026 07:01 PM IST
सार

बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने एक वीडियो भी बनाया। बताया गया है कि युवक का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। 

विज्ञापन
young man committed suicide by hanging himself in Bareilly
सनी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव पहाड़गंज में 26 वर्षीय सनी कुमार उर्फ राहुल ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उसने पत्नी से विवाद के बाद यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


सनी कुमार अपनी पत्नी काजल और तीन बच्चों के साथ हल्द्वानी में रहते थे। वे पिंडदान से संबंधित कार्य करते थे। कुछ दिन पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद काजल दो दिन पहले अपने मायके पहाड़गंज आ गई थी। रविवार शाम सनी कुमार भी बरेली पहुंचा। परिजनों के अनुसार, फोन पर पत्नी से बातचीत के बाद सनी कुमार ने एक वीडियो बनाया। इस वीडियो में उसने फंदे पर लटकने की बात कही। इसके बाद आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


पुलिस कर रही जांच 
घटना की जानकारी मिलने पर परिवार और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। वहां सनी कुमार का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस को सूचना दी गई, जिसने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गया है। उसकी मौत से परिवार गहरे सदमे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed