फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Female tourist's gold chain stolen while visiting the temple.

Varanasi News: मंदिर में दर्शन कर रही महिला पर्यटक की सोने की चेन चोरी

Wed, 19 Aug 2026 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Female tourist's gold chain stolen while visiting the temple.
सारनाथ। सारंगनाथ महादेव मंदिर में मंगलवार सुबह दर्शन करने पहुंची कुसुमलता के गले से बदमाश 25 ग्राम की सोने की चेन काट ले गए। दर्शन के बाद मंदिर से बाहर निकलने पर महिला को जानकारी हुई। पुलिस ने मंदिर में लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल कर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है। हरियाणा के गुरुग्राम निवासी एयरफोर्स से सेवानिवृत्त राम प्रकाश अपनी पत्नी कुसुमलता के साथ सोमवार को वाराणसी पहुंचे थे। दोनों सिगरा के एक होटल में ठहरे हुए हैं। मंगलवार 10 बजे दंपती सारंगनाथ महादेव मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। बताया गया कि नंदी के पास पहुंचते ही भीड़ का फायदा उठाकर किसी बदमाश ने कुसुमलता के गले से सोने की चेन काट ली। थाने में शिकायत दी गई। थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान और तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article