फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   OP Rajbhar says Akhilesh should give up hope of forming government in 2027

राजभर बोले: 2027 में सरकार बनाने की उम्मीद छोड़ें अखिलेश, अगले जन्म तक करें इंतजार; राहुल को लेकर कही ऐसी बात

Tue, 18 Aug 2026 08:35 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, अहरौला (आजमगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, अहरौला (आजमगढ़) Published by: Akash Dubey Updated Tue, 18 Aug 2026 08:35 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अखिलेश यादव व राहुल गांधी पर निशाना साधा, 2027 में एनडीए सरकार बनने का दावा किया।

विज्ञापन
OP Rajbhar says Akhilesh should give up hope of forming government in 2027
ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर मंगलवार को अहरौला पहुंचे। उन्होंने कस्बा निवासी बालचंद प्रजापति के आवास पर चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। बाकरकोल गांव के रामदुलार राजभर ने दरवाजे के पास बिना आवंटन कब्रिस्तान बनाए जाने और शव दफन करने की शिकायत की। वहीं पकड़ी गांव के सुशील बरनवाल ने जल निकासी की समस्या से घर के आसपास जलभराव की शिकायत की। उन्होंने अधिकारियों पर गलत रिपोर्ट लगाने का आरोप लगाया। मंत्री ने मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया।

विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि 2027 में सपा की सरकार बनने वाली नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश पर कार्यकाल के दौरान प्रदेश में एक हजार दंगों का दाग है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस को ही डुबो रहे हैं और उनके बयान देश को तोड़ने वाले होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने राहुल गांधी से जुड़े आय से अधिक संपत्ति के मामले का भी उल्लेख किया। राम मंदिर चंदा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीनचिट मिलने के सवाल पर राजभर ने कहा कि जो दोषी थे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि 2027 में एनडीए की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी और आजमगढ़ की सभी दस विधानसभा सीटों पर एनडीए का कब्जा होगा। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार गुप्ता, हरिबदन प्रजापति, बालचंद प्रजापति, डॉ. रामगुलाम प्रजापति, अनिल सोनकर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed