{"_id":"6adbb72bc4efd9c0ef07c251","slug":"168-sub-health-centers-will-be-constructed-in-the-district-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-159337-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: जिले में होगा 168 उप स्वास्थ्य केंद्रों का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: जिले में होगा 168 उप स्वास्थ्य केंद्रों का होगा निर्माण
विज्ञापन
गांव की स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत करने के लिए जिले में 10 हजार की आबादी पर एक उप स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए स्थलीय निरीक्षण कर स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है।
12 स्थानों पर भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया चल रही है, जबकि 39 स्थानों पर भूमि चयनित कर प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जिले में 168 उप स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण होना है।
डिप्टी सीएमओ डॉ. उमाशरण पांडेय ने बताया कि इसमें 51 उप स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण पंचायत विभाग ने होना है। इसके लिए जमीन की तलाश चल रही है। 10-10 हजार की आबादी पर एक-एक उप स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किया जाना है। जहां पर उपचार की पूरी व्यवस्था होगी। ग्रामीणों को उपचार के लिए भटकना नहीं होगा।
विज्ञापन
बीमारियों के इलाज के साथ ही मरीजों की मलेरिया, हीमोग्लोबिन, मधुमेह सहित आदि जांच, इलाज की व्यवस्था होगी, गर्भवती महिलाओं की डिलवरी भी कराई जाएगी। टीकाकरण, गर्भावस्था देखभाल और परिवार नियोजन की भी सेवाएं मिलेगी।
गांव की स्वास्थ्य व्यवस्था और मजबूत होगी। सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों में एक एएनएम की तैनाती रहेगी। क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता अपने आसपास के ग्रामीणों को बीमारियों के प्रति जागरूक करेंगी।
जरूरत पड़ने पर उप स्वास्थ्य केंद्र से पीड़ित का उपचार कराएगी। ग्रामीण क्षेत्र में उप स्वास्थ्य की सुविधा मिलने से लोगों को दूर नहीं जाना होगा। उनके घर के आस-पास बेहतर उपचार मिलेगी।
00 वर्जन
जिले में कुल 168 उप स्वास्थ्य केंद्र बनने हैं। इसमें 51 केंद्र पंचायत विभाग से बनेगा। इसके लिए जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया चल रही है। 39 स्थानों पर भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव भेजा जा चुका है। उप स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण होने के बाद गांव की स्वास्थ्य व्यवस्था और मजबूत होगी। -उमाशरण पांडेय, डिप्टी सीएमओ।