सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Man murdered in moga girlfriend injured

अवैध संबंधों में खूनी खेल: मोगा में युवक की मौत, प्रेमिका गंभीर; परिजनों का आरोप-बेटे की हत्या की गई

संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 24 Feb 2026 08:57 AM IST
विज्ञापन
सार

महिला अमन शादीशुदा है और उसके लभदीप से प्रेम संबंध थे। अमन का उसके घर आना-जाना भी था।  

Man murdered in moga girlfriend injured
मोगा में युवक की हत्या - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मोगा के बुकानवाला रोड स्थित एक मोहल्ले में अवैध प्रेम संबंधों को लेकर खूनी खेल खेला गया। इसमें 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी प्रेमिका गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान लभदीप सिंह (27) के रूप में हुई है।

Trending Videos


लभदीप के परिवार के परिवार ने बताया कि लभदीप सिंह के अपने ही मोहल्ले की शादीशुदा महिला अमन के साथ कथित अवैध संबंध थे। दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। कुछ दिन पहले लवदीप सिंह का हर्निया का ऑपरेशन हुआ था। सोमवार दोपहर अमन अपने दो बच्चों को साथ लेकर लभदीप सिंह के घर उसका हालचाल जानने पहुंची थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोप है कि दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से वार किए। जब बच्चों के रोने-चिल्लाने की आवाज आई तो लभदीप सिंह की माता कमरे में पहुंचीं। वहां खून से लथपथ लभदीप का शव पड़ा था और अमन गंभीर रूप से घायल थी। अमन को तुरंत मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस लवदीप के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोगा सिविल अस्पताल में रखवा कर जांच शुरू कर दी है।

लभदीप की माता ने बताया कि सोमवार दोपहर अमन अपने दोनों बच्चों को लेकर उनके घर आई थी। वह उनके लिए चाय बनाने के लिए रसोई में गई। एक कमरे में अमन, उसके दोनों बच्चे और लभदीप मौजूद थे। कुछ देर बाद कमरे से चीखने की आवाज सुनकर वह अंदर गईं तो उसका बेटा खून से लथपथ पड़ा था और उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि अमन शादीशुदा है और उसके लभदीप से प्रेम संबंध थे। अमन का उनके घर आना-जाना भी था। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या की गई है।

घायल अमन ने बताया कि लभदीप सिंह उस पर लगातार अपने पति से तलाक लेने का दबाव बना रहा था और उस पर शक करता था। अमन ने बताया कि लभदीप ने ऑनलाइन चाकू मंगवाया था। वह उससे मिलने गई तो लभदीप ने चाकू से उस पर हमला कर दिया और बाद में खुद को भी चाकू मार लिया।

थाना सिटी साउथ के प्रभारी भलविंदर सिंह ने बताया कि बुकान वाला रोड स्थित एक मोहल्ले में लभदीप सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है, जबकि एक युवती घायल हो गई है। घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। पुलिस युवक के परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर रही है, उनके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed