सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Shopkeeper Murdered in Makhu Two Assailants Open Fire on Youth Sitting at Shop

मक्खू में दुकानदार की हत्या: दो बदमाशों ने दुकान पर बैठे युवक पर दागी गोलियां, थाने से 400 मीटर दूर हुई वारदात

संवाद न्यूज एजेंसी, मक्खू Published by: Nivedita Updated Mon, 01 Jun 2026 03:12 PM IST
विज्ञापन
सार

जहां हत्या हुई, वह दुकान पुलिस थाना से लगभग चार सौ मीटर दूर थी। मृतक की पहचान गुरचरण सिंह काला गाबा के तौर पर हुई है। 

Shopkeeper Murdered in Makhu Two Assailants Open Fire on Youth Sitting at Shop
बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

ब्लाक मक्खू में सोमवार दोपहर बारह बजे दो बदमाशों ने एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि कुछ माह पूर्व उसे वाट्सएप पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने धमकी दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी वारदात स्थल पर पहुंच गए और अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, नाराज दुकानदार मक्खू थाना के समक्ष धरने पर बैठ गए।





प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुरचरण सिंह काला गाबा अपनी दुकान पर बैठा था। उसकी दुकान पर दो व्यक्ति आए और पिस्तौल से गोलियां दागनी शुरू कर दी। गाबा के सीने में गोली लगी और वह जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया। डाक्टरों ने उसकी चिंताजनक हालत देख मोगा रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद माैके पर पहुंचे जीरा के पूर्व कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा ने कहा कि इस वारदात के बाद दुकानदारों व व्यापारियों में दहशत का माहौल है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार ने फैसला लिया है किजब तक आरोपियों को काबू नहीं कर लिया जाता, तब तक वे न तो पोस्टमार्टम करवाएंगे और न ही अंतिम संस्कार करेंगे। 
विज्ञापन
Trending Videos


दो दिन में जिले में लगभग गोलियां चलने की पांच वारदात हो गई हैं। जीरा ने कहा कि पुलिस खुद की सुरक्षा नहीं कर पा रही है। दो दिन पूर्व हरिके हैड चौकी पर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड पर जानलेवा हमला कर बदमाश उसकी राइफल व दस राउंड मैगजीन छीनकर भाग गए। पुलिस अभी तक आरोपी नहीं पकड़ सकी है। दूसरी तरफ, गाबा के एक दोस्त ने बताया कि गाबा को वाट्सएप पर किसी व्यक्ति की कुछ माह पहले धमकी आई थी। गाबा ने अपना वाट्सएप ग्रुप बंद कर लिया था। आज आरोपी उसे दुकान पर आकर मार गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed