{"_id":"6a088a30cff4ac991202c784","slug":"daughter-shoots-her-father-in-amritsar-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: विदेश जाने को लेकर हुआ विवाद, बेटी ने अपने पिता को मारी गोली; पुलिस हिरासत में आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: विदेश जाने को लेकर हुआ विवाद, बेटी ने अपने पिता को मारी गोली; पुलिस हिरासत में आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 16 May 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
सार
डीसीपी सुखपाल सिंह के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहती थी। इसी बात को लेकर घर में लंबे समय से तनाव चल रहा था।
woman crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बाबा बकाला क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवती द्वारा अपने पिता को गोली मारने का मामला सामने आया है। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां शख्स की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी बेटी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, खलचियां थाना क्षेत्र निवासी हरमिंदर सिंह घर में मौजूद थे। इसी दौरान उनकी बेटी स्नेहदीप कौर के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर युवती ने घर में रखी लाइसेंसी पिस्तौल उठा ली और पिता पर फायरिंग कर दी। गोली पीठ से होती हुई सीने के पास से निकल गई। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार में अफरा-तफरी मच गई और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
डीसीपी सुखपाल सिंह के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहती थी। इसी बात को लेकर घर में लंबे समय से तनाव चल रहा था। यह भी जांच की जा रही है कि घटना के समय घर में और कौन-कौन मौजूद था और विवाद किस स्थिति में बढ़ा।
परिवार की ओर से फिलहाल मामले को घरेलू विवाद बताया जा रहा है। वहीं, कुछ परिजनों ने युवती के मानसिक तनाव में होने की भी बात कही। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। डीएसपी सुखपाल सिंह ने बताया कि घटना के बाद हथियार कब्जे में ले लिया गया है और युवती से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।