सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Punjab ›   Drug smuggling in Punjab using smart meter SIM cards

Punjab: स्मार्ट मीटर के सिम से नशा तस्करी, बॉर्डर पार से आ रहे ड्रग्स; खुफिया इनपुट के बाद एजेंसियां अलर्ट

अनिल कुमार/गुरदेव सिंह, हुसैनीवाला बॉर्डर (फिरोजपुर) Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 26 Apr 2026 07:36 AM IST
विज्ञापन
सार

फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव टेंडी वाला में दो घरों के स्मार्ट बिजली मीटर से सिम कार्ड चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवारों ने इसकी शिकायत संबंधित विभाग को दी है।

Drug smuggling in Punjab using smart meter SIM cards
स्मार्ट मीटर के सिम कार्ड से नशा तस्करी - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

स्मार्ट बिजली मीटर से बड़े खतरे की आहट सामने आई है। तस्कर मीटर में लगे सिम का इस्तेमाल लोकेशन शेयर कर ड्रग्स और हथियार मंगाने के लिए कर रहे हैं। दूसरी ओर विशेषज्ञों का कहना है कि इस सिम के दुरुपयोग से साइबर खतरे भी बढ़ सकते हैं। असामाजिक तत्व सिस्टम में सेंध लगाकर बड़े इलाके की बिजली आपूर्ति को प्रभावित कर सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हैं। स्थानीय तस्कर स्मार्ट मीटर के सिम का दुरुपयोग कर सीमा पार बैठे पाकिस्तानी तस्करों तक लोकेशन पहुंचा रहे हैं। इसके बाद सीमा पार से आने वाले ड्रोन उसी स्थान पर नशीले पदार्थ और हथियार गिरा रहे हैं। इससे तस्करों को फेंसिंग से काफी भीतर तक खेप पहुंचाने में आसानी हो रही है।
Trending Videos


बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के एक अधिकारी ने बताया कि इस इनपुट को अन्य एजेंसियों के साथ साझा किया गया है और कुछ मामलों को ट्रैक किया गया है। इन पर जांच जारी है। अधिकारियों के अनुसार यह तरीका सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बन सकता है। दरअसल पंजाब में पुराने मीटरों की जगह प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। कई जिलों में ये लग चुके हैं लेकिन इन्हें अभी पूरी तरह प्रीपेड या पोस्टपेड सिस्टम से नहीं जोड़ा गया है। इनमें चिपनुमा सिम और जीएसएम मॉड्यूल होता है जो सामान्य तौर पर बिजली खपत से जुड़ी जानकारी कंट्रोल रूम तक भेजता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीटरों से साइबर खतरे की आशंका
पावरकॉम के एक अधिकारी ने माना कि स्मार्ट मीटर के सिम को निकालकर दुरुपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इससे साइबर खतरे भी बढ़ सकते हैं। असामाजिक तत्व सिस्टम में सेंध लगाकर बड़े इलाके की बिजली आपूर्ति प्रभावित कर सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हैं और स्मार्ट मीटर सिस्टम की सुरक्षा को लेकर भी सतर्कता बढ़ाई जा रही है।
 

तस्करी के तरीके लगातार बदल रहे
पाकिस्तानी तस्कर लगातार नए तरीके अपना रहे हैं। पहले बैलगाड़ी के टायर, चाय की केतली, ट्रैक्टर-ट्रॉली के टूल बॉक्स, लस्सी की बोतल और फेंसिंग के बीच पाइप के जरिए तस्करी होती रही है। अब ड्रोन के जरिए तस्करी के मामलों में तेजी आई है। खेप मिलने के बाद स्थानीय तस्कर इसे अपने नेटवर्क के माध्यम से पंजाब और अन्य राज्यों तक पहुंचाते हैं।

मीटर से सिम निकालकर डालते हैं मोबाइल फोन में
खुफिया सूत्रों के अनुसार तस्करों ने इसी सिम का दुरुपयोग शुरू कर दिया है। तकनीकी रूप से इस सिम को निकालकर मोबाइल में इस्तेमाल किया जा सकता है जिससे लोकेशन साझा करना संभव हो जाता है। सीमावर्ती इलाकों में हाल के दिनों में पाकिस्तान से आने वाले ड्रोन की गतिविधियां भी बढ़ी हैं। इससे सीमा पार निगरानी का भी खतरा बढ़ा है। अधिकारियों की मानें तो अभी सिम मोबाइल में डालकर लोकेशन शेयर की जा रही है। एजेंसियां सतर्क हो गई हैं कि इस लोकेशन का इस्तेमाल कर देश को नुकसान नहीं पहुंचाया जा सके।

मामला मेरे संज्ञान में आया है। इस संबंध में बीएसएफ व अन्य सुरक्षा एजेसियों से इनपुट मांगा गया है। बीएसएफ व सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने जल्द ही इनपुट शेयर करने का दावा किया है। इनपुट मिलने के बाद जांच को आगे बढ़ाकर ऐसे मामलों पर कार्रवाई की जाएगी। -गौरव यादव, डीजीपी, पंजाब।

स्मार्ट बिजली मीटर से सिम कार्ड चोरी, सुरक्षा पर सवाल

फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव टेंडी वाला में दो घरों के स्मार्ट बिजली मीटर से सिम कार्ड चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवारों ने इसकी शिकायत संबंधित विभाग को दी है। बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों ने मीटर से सिम निकाल लिए। घटना के बाद इलाके में चिंता का माहौल है। खासकर सीमा क्षेत्र होने के कारण सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed