सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Pakistani Smugglers' Attempt to Send Drug Consignment Foiled BSF Shoots Down Drone in amritsar

Amritsar: नशे की खेप भेजने की पाकिस्तानी तस्करों की कोशिश विफल, बीएसएफ ने गोली मार गिराया ड्रोन

संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Mon, 27 Apr 2026 09:21 AM IST
विज्ञापन
सार

रविवार देर रात सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों को ड्रोन की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद तुरंत अलर्ट जारी किया गया। बीएसएफ जवानों ने संदिग्ध ड्रोन की दिशा में फायरिंग की, ताकि उसे आगे बढ़ने से रोका जा सके।

Pakistani Smugglers' Attempt to Send Drug Consignment Foiled BSF Shoots Down Drone in amritsar
बरामद हेरोइन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अमृतसर के अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में पाकिस्तानी तस्करों की ओर से नशे की खेप पहुंचाने की एक कोशिश को सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने विफल कर दिया। सीमा के पास बीओपी कलाम डोगर इलाके में संदिग्ध ड्रोन की गतिविधि सामने आई।
Trending Videos


रविवार देर रात सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों को ड्रोन की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद तुरंत अलर्ट जारी किया गया। बीएसएफ जवानों ने संदिग्ध ड्रोन की दिशा में फायरिंग की, ताकि उसे आगे बढ़ने से रोका जा सके और किसी भी तरह की तस्करी की कोशिश को नाकाम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बीएसएफ और अन्य एजेंसियों ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया। तलाशी के दौरान खेतों और आसपास के क्षेत्र से एक ड्रोन बरामद किया गया। इसके साथ ही एक पैकेट में करीब 535 ग्राम हेरोइन भी मिली।

प्राथमिक जांच में सामने आया कि ड्रोन पाकिस्तान की ओर से भेजा गया था, जिसका उद्देश्य भारत में नशे की खेप पहुंचाना था। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और आसपास के गांवों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है। ड्रोन को किस स्थान से उड़ाया गया और इसके पीछे कौन सा नेटवर्क सक्रिय है, इसका पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed