{"_id":"69eefc324a3d31249d077cc3","slug":"video-farmers-at-amritsar-bhagtanwala-grain-market-demand-compensation-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुदरत की मार से फसल बर्बाद, अमृतसर की भगतावाला दाना मंडी में किसानों ने की मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुदरत की मार से फसल बर्बाद, अमृतसर की भगतावाला दाना मंडी में किसानों ने की मुआवजे की मांग
कुदरत की मार एक बार फिर किसानों पर भारी पड़ी है। तेज आंधी और बारिश (कुंदर) के चलते फसलों को भारी नुकसान हुआ है, जिससे किसान आर्थिक संकट में आ गए हैं। अमृतसर की भगतावाला दाना मंडी में पहुंचे किसानों ने अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि इस बार भी उनकी मेहनत पर पानी फिर गया।
किसानों का कहना है कि हर साल किसी न किसी प्राकृतिक आपदा के कारण उनकी फसल प्रभावित होती है। कभी तेज बारिश, कभी आंधी और कभी ओलावृष्टि उनकी तैयार फसल को बर्बाद कर देती है। इस बार कुंदर के कारण खेतों में खड़ी और कटी हुई फसल दोनों को नुकसान पहुंचा है।
मंडी में मौजूद किसानों ने बताया कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन फसल खराब होने से उन्हें उचित आमदनी नहीं मिल पा रही। उन्होंने सरकार से मांग की है कि फसल नुकसान का जल्द सर्वे करवाकर उचित मुआवजा दिया जाए।
किसानों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले समय में खेती करना और भी मुश्किल हो जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।