{"_id":"69eedf2df78635b14c0e6dac","slug":"bsf-jawan-dies-in-ncb-custody-34-injury-marks-found-on-body-officer-suspended-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: एनसीबी की हिरासत में बीएसएफ जवान की मौत, शरीर पर मिले चोटों के 34 निशान; अधिकारी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: एनसीबी की हिरासत में बीएसएफ जवान की मौत, शरीर पर मिले चोटों के 34 निशान; अधिकारी सस्पेंड
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Mon, 27 Apr 2026 10:31 AM IST
विज्ञापन
सार
जसविंदर सिंह के शरीर पर 34 चोटों के निशान थे। पीठ से लेकर टांगों तक का हिस्सा लाल और नीला पड़ा था, जिससे थर्ड डिग्री टॉर्चर की आशंका जताई गई है।
Suspended
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जम्मू में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की हिरासत में लिए गए बीएसएफ जवान जसविंदर सिंह की अमृतसर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर 34 चोट के निशान मिलने के बाद एनसीबी के जांच अधिकारी आकाश राय को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
थाना मकबूलपुरा के तहत अमृतसर में पोस्टमार्टम किया गया था। डॉक्टरों के पैनल ने रिपोर्ट में बताया कि जसविंदर सिंह के शरीर पर 34 चोटों के निशान थे। पीठ से लेकर टांगों तक का हिस्सा लाल और नीला पड़ा था, जिससे थर्ड डिग्री टॉर्चर की आशंका जताई गई है। रिपोर्ट सामने आते ही एनसीबी के वरिष्ठ अधिकारियों में हलचल मच गई और संबंधित अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया।
परिजनों ने आरोप लगाया कि एनसीबी की हिरासत में टॉर्चर के कारण उसकी मौत हुई। मृतक की मां के अनुसार उन्हें फोन पर बेटे के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली थी। पत्नी लवजीत ने बताया कि आखिरी बातचीत में जसविंदर ने कहा था कि उसे बुरी तरह पीटा गया है। परिवार ने न्यायिक जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर 34 चोट के निशान मिलने के बाद एनसीबी के जांच अधिकारी आकाश राय को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
थाना मकबूलपुरा के तहत अमृतसर में पोस्टमार्टम किया गया था। डॉक्टरों के पैनल ने रिपोर्ट में बताया कि जसविंदर सिंह के शरीर पर 34 चोटों के निशान थे। पीठ से लेकर टांगों तक का हिस्सा लाल और नीला पड़ा था, जिससे थर्ड डिग्री टॉर्चर की आशंका जताई गई है। रिपोर्ट सामने आते ही एनसीबी के वरिष्ठ अधिकारियों में हलचल मच गई और संबंधित अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू से हिरासत में लिया, अमृतसर में बिगड़ी हालत
गांव न्यू दीवानगढ़ आरएसपुरा निवासी जसविंदर सिंह बीएसएफ की 42वीं वाहिनी में त्रिपुरा में तैनात थे। वह फरवरी में छुट्टी पर घर आया थे और पांच मार्च को ड्यूटी पर लौटना था। तीन मार्च को मां को डॉक्टर के पास दिखाने के लिए जम्मू गए थे। वापसी के दौरान मीरां साहिब के पास एनसीबी टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया और कार्यालय जम्मू ले गई। बाद में जांच के लिए अमृतसर लाया गया जहां उनकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उनकी मौत हो गई।परिजनों ने आरोप लगाया कि एनसीबी की हिरासत में टॉर्चर के कारण उसकी मौत हुई। मृतक की मां के अनुसार उन्हें फोन पर बेटे के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली थी। पत्नी लवजीत ने बताया कि आखिरी बातचीत में जसविंदर ने कहा था कि उसे बुरी तरह पीटा गया है। परिवार ने न्यायिक जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कमेंट
कमेंट X