{"_id":"69eefe716e59c284e2087b37","slug":"constant-quarrels-over-household-chores-mother-and-daughter-jump-into-canal-abohar-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Abohar: घर के काम को लेकर होती थी कलह, मां-बेटी ने नहर में लगाई छलांग; लोगों ने दोनों को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Abohar: घर के काम को लेकर होती थी कलह, मां-बेटी ने नहर में लगाई छलांग; लोगों ने दोनों को बचाया
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:43 AM IST
विज्ञापन
सार
नई आबादी निवासी पूजा ने बताया कि वह लंबे समय से बीमार रहती है, जिस कारण उससे घरेलू कामकाज नहीं हो पाता। इसी बात को लेकर घर में उसे अक्सर टोका जाता था, जिससे मानसिक रूप से परेशान होकर यह कदम उठाया गया।
अस्पताल में भर्ती महिलाएं
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अबोहर के कंधवाला रोड स्थित नहर में घरेलू परेशानी से तंग आकर मां-बेटी द्वारा छलांग लगाने का मामला सामने आया है। हालांकि गनीमत रही कि आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को तुरंत सिविल अस्पताल अबोहर में भर्ती करवाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
नई आबादी निवासी पूजा ने बताया कि वह विवाहित है । उसने बताया कि वह लंबे समय से बीमार रहती है, जिस कारण उससे घरेलू कामकाज नहीं हो पाता। इसी बात को लेकर घर में उसे अक्सर टोका जाता था, जिससे मानसिक रूप से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।
उसने अपनी मां को बताया तो उसकी मां भी बेटी के साथ यह कदम उठाने को तैयार हो गई। इस तरह मां बेटी दोनों नहर में कूद गई लेकिन समय रहते दोनों को बचा लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X