{"_id":"69ee3df41a5b5f26240232e5","slug":"five-youths-abscond-from-de-addiction-centre-in-moga-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moga: नशा छुड़ाओ केंद्र से पांच युवक फरार, दीवार फांदकर भागे, राहगीर से लूटी इनोवा कार; जमकर मचाया उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moga: नशा छुड़ाओ केंद्र से पांच युवक फरार, दीवार फांदकर भागे, राहगीर से लूटी इनोवा कार; जमकर मचाया उत्पात
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 26 Apr 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
सार
नशा मुक्ति केंद्र में उपचाराधीन युवकों ने पहले से योजना बनाकर स्टाफ को चकमा दिया और सुरक्षा घेरा तोड़कर दीवार फांदकर बाहर निकल गए। बाहर आते ही उन्होंने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया।
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
धर्मकोट क्षेत्र में गांव बाजेके स्थित एक निजी नशा छुड़ाओ केंद्र से रविवार सुबह पांच युवक फिल्मी अंदाज में फरार हो गए। भागने के बाद आरोपियों ने मोगा-धर्मकोट मुख्य मार्ग पर उत्पात मचाया और एक राहगीर से इनोवा कार छीनकर फरार हो गए। घटना सुबह करीब 10:30 बजे की है।
Trending Videos
जानकारी के मुताबिक केंद्र में उपचाराधीन युवकों ने पहले से योजना बनाकर स्टाफ को चकमा दिया और सुरक्षा घेरा तोड़कर दीवार फांदकर बाहर निकल गए। बाहर आते ही उन्होंने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान गुजर रही सफेद इनोवा कार (पीबी-03-बीबी-6456) को जबरन रुकवाया। कार चला रहे गुलशन कुमार निवासी गांव चंद पुराना को धमकाकर बाहर खींच लिया और कुछ दूरी पर धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद आरोपी गाड़ी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित के बयान दर्ज किए। केंद्र के स्टाफ से भी पूछताछ की गई। पुलिस ने पूरे जिले में नाकेबंदी कर दी है और टोल प्लाजा व मुख्य चौराहों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फरार युवकों की पहचान, आपराधिक रिकॉर्ड और उनके संपर्कों की जांच की जा रही है।

कमेंट
कमेंट X