{"_id":"69eecbadd5d9bd83a20f1846","slug":"relief-scorching-punjab-today-yellow-alert-issued-for-four-days-of-rain-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"तप रहे पंजाब को आज मिलेगी राहत: 43.7 डिग्री पर झुलसा सूबा, चार दिन बारिश का येलो अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तप रहे पंजाब को आज मिलेगी राहत: 43.7 डिग्री पर झुलसा सूबा, चार दिन बारिश का येलो अलर्ट जारी
Mon, 27 Apr 2026 08:06 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Mon, 27 Apr 2026 08:06 AM IST
सार
मौसम बदलने के बावजूद फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली में हीट वेव का असर बना रहेगा।
विज्ञापन
पंजाब में गर्मी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में भीषण गर्मी के बीच आज से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम विभाग ने चार दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है। आज पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मंगलवार से पूरे प्रदेश में इसका असर बढ़ेगा और अधिकतर जिलों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है। आज पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मंगलवार से पूरे प्रदेश में इसका असर बढ़ेगा और अधिकतर जिलों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
नौ जिलों में हीट वेव, तापमान अभी भी सामान्य से ऊपर
मौसम बदलने के बावजूद सोमवार को फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली में हीट वेव का असर बना रहेगा। विभाग के अनुसार अगले दो दिन तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा लेकिन इसके बाद 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन